शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख खान स्टेज पर संजय दत्त की खिंचाई करने की कोशिश करते हैं तो दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा को ही इस हंसी-मजाक का हिस्सा बना लेते हैं. इस तरह संजय दत्त (Sanjay Dutt) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की इस ट्यूनिंग को खूब पसंद किया जा रहा है और इस वीडियो पर फैन्स के खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं. यह वीडियो 'फिल्मफेयर' (FilmFare) ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पेज पर शेयर किया है. साथ ही कैप्शन में लिखा शाहरुख चैट विद संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है. जिसमें शाहरुख खान अवार्ड शो को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं.
होस्ट करने के दौरान शाहरुख, संजय दत्त को स्टेज पर बुलाते हैं और फिल्म मुन्नाभाई को लेकर सवाल पूछते हुए कहते हैं सिर्फ फिल्मों में ही या असल जिंदगी में भी 'तुम्हें गांधीजी दिखाई देते हैं? इस पर संजय कहते हैं हां दिखते हैं अभी भी दिख रहे हैं सामने ही तो बैठे हैं. शाहरुख कहते है मुझे तो नहीं दिख रहे हैं, चश्मा पहन लो संजू... संजू चश्मा पहनते हैं और कहते हैं यह तो यश जी है. संजय आगे कहते हैं यश जी के बाल देखकर मुझे लगा गांधीजी बैठे हैं. फिर शाहरुख कहते हैं.. वैसे तुमने सही ही कहा- महात्मा गांधी फादर ऑफ नेशन है. और यशराज फिल्मों के फादर है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि इस वीडियो में शाहरुख, संजय दत्त के साथ ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन के साथ भी मजाक-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं.संजय दत्त के बाद शाहरुख ने ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो न प्यार' और क्रिश के बारे में बात करते हैं. शाहरुख, ऋतिक से पूछते हैं कि तुमने क्रिश फिल्म में इतने टफ स्टंट कैसे कर लिए?. इसके बाद शाहरुख अभिषेक बच्चन को स्टेज पर बुलाते हैं और पूछते हैं कि अभिषेक धूम 2 के रोल के लिए तुमने किस तरह से तैयारी की.और तुम ने कैसे ये रोल किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं