विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2020

शाहिद कपूर ने मम्मी को कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश, Photo शेयर कर बोले- आई लव यू मॉम...

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मम्मी नीलिमा अजीम (Neelima Azeem) आज अपना 62वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर उन्हें एक्टर ने बेहद ही खास अंदाज में विश किया है.

शाहिद कपूर ने मम्मी को कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश, Photo शेयर कर बोले- आई लव यू मॉम...
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का पोस्ट हुआ वायरल
  • शाहिद कपूर ने किया पोस्ट
  • अपनी मॉम को किया बर्थडे विश
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photo
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मम्मी नीलिमा अजीम (Neelima Azeem) आज अपना 62वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर यूं तो नीलिमा को ढ़ेरों बधाइयां मिल रही हैं. लेकिन बेटे शाहिद ने बेहद ही खास अंदाज में उन्हें विश किया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दरअसल, शाहिद कपूर (Shahid Kapoor Instagram) ने अपनी मॉम के बर्थडे पर उनका एक फोटो फैन्स के साथ साझा किया. इस तस्वीर में नीलिमा नाव में उड़ते पक्षियों को निहारती नजर आ रही हैं. 


इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने कैप्शन में लिखा, "मॉम, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. हैप्पी हैप्पी बर्थडे." शाहिद कपूर के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. शाहिद कपूर द्वारा अपनी मॉम के लिए शेयर किए गए इस पोस्ट को अब तक 3 लाख 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद (Shahid Kapoor) की अगली फिल्म 'जर्सी' है जिसमें वह एक क्रिकेटर के तौर पर नजर आएंगे. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ उनके पिता पंकज कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा बीते साल 2019 में शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं. इस फिल्म को संदीप रेड्डी ने निर्देशित किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahid Kapoor, Shahid Kapoor Photos, Shahid Kapoor Instagram, Shahid Kapoor Photo Viral, Shahid Kapoor Mom Neelima Azeem, Neelima Azeem Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com