विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2020

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने शेयर की 13 साल पुरानी Photo, तब से अब तक इतना बदल गया लुक

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी, प्रोड्यूसर और एक सफल इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान (Gauri Khan) ने अपनी पुरानी फो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है.

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने शेयर की 13 साल पुरानी Photo, तब से अब तक इतना बदल गया लुक
गौरी खान (Gauri Khan) ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी, प्रोड्यूसर और एक सफल इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान (Gauri Khan) ने हाल ही में अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं. गौरी खान (Gauri Khan) ने फिर से एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है. उनकी यह फोटो साल 2007 की है. फोटो में गौरी खान (Gauri Khan Photo) टॉप और स्कर्ट में नजर आ रही हैं. आज के हिसाब से फोटो की तुलना करने पर यह देखा जा सकता है कि तब से अब तक गौरी खान का लुक कितना बदल गया है.

सामंथा अक्किनेनी से फैन ने कहा, 'पति को तलाक देकर मुझसे शादी कर लो', एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब

lguqf7kg

गौरी खान (Gauri Khan) ने यह फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है. फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है: "मुझे यह लुक याद है." फोटो में गौरी खान व्हाइट टॉप और ब्लू स्कर्ट में दिखाई दे रही हैं. गौरी खान की इस फोटो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. यह पहला मौका नहीं है, जब गौरी खान की फोटो और वीडियो वायरल हुआ हो. इससे पहले भी उनके पोस्ट सुर्खियों में रहे हैं. हाल ही में गौरी खान का एक पेंटिंग बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ था.

लाल साड़ी और हाथों में पूजा की थाली लिए Priyanka Chopra ने विदेश में मनाया करवा चौथ, वायरल हुईं Pics

बता दें कि गौरी खान (Gauri Khan) एक इंटीरियर डिजाइनर हैं, लेकिन इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्में भी प्रोड्यूस की हैं, जिसमें 'ओम शांति ओम', 'दिलवाले', 'माय नेम इज खान', 'हैप्पी न्यू ईयर (Happy New Year)', 'रईस', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'मैं हूं ना', 'ऑलवेज कभी कभी' और 'डॉन 2 (Don 2)' शामिल है. 

SUBSCRIBE NDTV SEHAT-WEHAT: Doctor से जानें हड्डियां मजबूत करने के उपाय | Ways to Build Healthy Bones

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauri Khan, Gauri Khan Photo, Gauri Khan Old Photos, Shah Rukh Khan Wife Gauri Khan, Gauri Khan Shared Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com