विज्ञापन

शाहरुख खान की वो इडियट फिल्म, जिसमें न थे गाने न एक्शन, जो कभी नहीं हुई रिलीज, फिर भी जीते अवार्ड, यूट्यूब पर देखें

शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है. 90 का दशक हो या आज का उनकी अधिकतर फिल्में हिट रहीं. उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए आज भी फैंस बेताब रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान की एक ऐसी फिल्म भी थी जो कभी बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हुई.

शाहरुख खान की वो इडियट फिल्म, जिसमें न थे गाने न एक्शन, जो कभी नहीं हुई रिलीज, फिर भी जीते अवार्ड, यूट्यूब पर देखें
शाहरुख खान की इडियट फिल्म कभी नहीं हुई रिलीज

शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है. 90 का दशक हो या आज का उनकी अधिकतर फिल्में हिट रहीं. उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए आज भी फैंस बेताब रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान की एक ऐसी फिल्म भी थी जो कभी बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हुई. जी, हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा. यह फिल्म कभी बड़े पर्दे तक नहीं पहुंची, लेकिन यह टीवी पर जरूर रिलीज हुई. इस फिल्म के बड़े पर्दे रक रिलीज न होने के पीछे एक बड़ी वजह थी. चलिए जानते हैं कि शाहरुख की वो फिल्म कौन सी है और वो रिलीज क्यों नहीं हुई.

कौन सी है वो फिल्म?

शाहरुख खान की इस फिल्म को 1992 में डायरेक्टर मणि कौल ने बनाया था. हालांकि यह फिल्म कभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई, लेकिन यह दूरदर्शन पर चार-भागों वाली सीरीज के तौर पर जरूर दिखाई गई. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम है 'इडियट'. 1992 की फिल्म 'इडियट' फ्योदोर दोस्तोयेव्स्की के 1869 के नॉवेल 'द इडियट' पर आधारित थी.

Latest and Breaking News on NDTV

इस फिल्म में शाहरुख खान और अयूब खान-दिन ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसका प्रीमियर अक्टूबर 1992 में न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में हुआ था. कहानी में प्रिंस मिस्किन एक ऐसा इंसान है, जिसके मिर्गी के दौरे को लोग गलती से पागलपन समझ बैठते हैं. शाहरुख ने प्रिंस मिस्किन के एक रूप पवन रघुराजन का रोल निभाया था. फिल्म में शाहरुख की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी.

दूरदर्शन पर आई सीरीज

फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, इसे सबसे पहले 1991 में सरकारी चैनल दूरदर्शन पर चार-भागों वाली टेलीविजन मिनी-सीरीज के तौर पर रिलीज किया गया था. हालांकि शाहरुख खान की इस फिल्म का प्रीमियर अक्टूबर 1992 में न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, लेकिन इसे कभी भी कमर्शियली रिलीज नहीं किया गया.

यह भी पढ़ें: 'इंडस्ट्री ने मुझे भुलाया', पत्नी की मौत के बाद काम को तरसा ये एक्टर, कहा- 80 फिल्मों के बाद भी ये हाल

1993 में, इस फिल्म को 24वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में शामिल नहीं किया गया, लेकिन इसे फेस्टिवल के कुछ चुनिंदा प्रतिनिधियों को निजी तौर पर दिखाया गया. बाद में, अक्टूबर 2016 में मुंबई फिल्म फेस्टिवल में इसे 'अहमाक' नाम से दिखाया गया.

क्यों नहीं हुई रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस दौर में डिस्ट्रीब्यूटर्स को लगा कि फिल्म बहुत ज्यादा 'आर्टिस्टिक' है. इसमें कमर्शियल एलिमेंट्स यानी गाने, डांस और एक्शन नहीं हैं, जो 90 के दशक में दर्शकों को पसंद आया करते थे. यही वजह थी कि फिल्म कमर्शियल रिलीज नहीं हुई. हालांकि शाहरुख की इस फिल्म को 1993 के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड मिला. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com