- राकेश शर्मा की बोयोपिक के लेखक ने शाहरुख को लेकर दिया बयान
- बोले- शाहरुख खान को 'जीरो' की नाकामी ने हिला दिया है
- अंजुम राजाबली ने लिखी है राकेश शर्मा की बायोपिक
भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा (Rakesh Sharma) की बोयोपिक इन दिनों चर्चा में है. खबर है कि उनकी बायोपिक में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने काम करने से मना कर दिया है. राकेश शर्मा की बायोपिक (Rakesh Sharma Biopic) का नाम 'सारे जहां से अच्छा' (Saare Jahan Se Achha) है. अब फिल्म के लेखक अंजुम राजाबली (Anjum Rajabali) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर एक बयान दिया है, जो चर्चा में है. उन्होंने कहा है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के इस फिल्म में काम करने से मना करने के पीछे फिल्म 'जीरो' (Zero) की विफलता एक कारण है. उन्होंने कहा कि फिल्म 'जीरो' की विफलता ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को झकझोर दिया है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने अनुष्का शर्मा को Tweet में किया टैग तो बॉलीवुड एक्ट्रेस का यूं आया जवाब
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अगर इस फिल्म को करते तो फिल्म 'जीरो' के बाद स्पेस पर आधारित यह उनकी दूसरी फिल्म होती. लेकन खबर है कि शाहरुख खान ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है. लेखक अंजुम राजाबली (Anjum Rajabali) ने आगे कहा, "अगर आप मुझसे पूछें कि 'जीरो' की विफलता के पीछे फिल्म की कहानी थी, तो बताना चाहूंगा कि फिल्म के लेखक हिमांश शर्मा बेहद टैलेंटेड है. फिल्म की विफलता के पीछे कोई कारण तो जरूर है."
अंजुम राजाबली (Anjum Rajabali) ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने स्पेस एंगल को लेकर फिल्म करने से मना किया होगा. अंजुम इससे पहले 'गुलाम', 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह', राजनीति जैसे फिल्मों को लिख चुके हैं. इससे पहले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री और विंग कमांडर राकेश शर्मा (Rakesh Sharma) (सेवानिवृत्त) की बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' का निर्देशन कर रहे महेश मथाई ने कहा था कि वह एक प्रेरकभारतीय हीरो हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं