Shah Rukh khan Duplicate Video:बॉलीवुड स्टार्स के एक के बाद एक नए-नए हमशक्ल सामने आ रहे हैं. कभी अजय देवगन तो कभी शाहरुख खान के डुप्लीकेट सोशल मीडिया पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं. बॉलीवुड का ऐसा कोई स्टार नहीं बचा है, जिसने सोशल मीडिया पर दस्तक ना दी हो, बल्कि अब तो एक ही स्टार के कई डुप्लीकेट सामने आ रहे हैं. डुप्लीकेट की रेस में अभी भी अजय देवगन सबसे आगे हैं. अजय देवगन के डुप्लीकेट की तो बाढ़ आ रखी है, लेकिन इस कड़ी में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के डुप्लीकेट भी पीछे नहीं हैं. इस वीडियो में आप शाहरुख खान का 90 के दशक के लुक वाला डुप्लीकेट देख सकते हैं.
शाहरुख खान का डुप्लीकेट (Shah Rukh khan Duplicate)
शाहरुख खान के इस डुप्लीकेट को इस वीडियो में काले कोट-पैंट में 'किंग खान' की फिल्म के गाने की ट्यून पर उन्हीं की तरह नाचते देखा जा रहा है. छत पर डांस कर रहा का यह डुप्लीकेट शाहरुख खान का बड़ा फैन नजर आता है. इसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान के लुक में कई वीडियो हैं, जिसमें यह कभी गानों पर डांस करता दिख रहा है, तो कभी किंग खान की तरह एक्ट कर रहा है. शाहरुख खान के इस फैन के इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. शाहरुख खान के हमशक्ल के इस वीडियो पर लोग क्या-क्या कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं चलिए पढ़ते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स ( Shah Rukh khan Doppelganger)
किंग खान के हमशक्ल के इस वीडियो पर एक यूजर ने मजेदार कमेंट कर लिखा है, 'नाच रहा है या भाग रहा है'. दूसरा यूजर लिखता है, 'यह किस एंगल से शाहरुख खान लग रहा है'. तीसरा यूजर लिखता है, 'कमजोर शाहरुख खान'. चौथा यूजर लिखता है, 'धूप में नाचते-नाचते शाहरुख खान का फैन सूखकर ऐसा हो गया है'. एक और लिखता है, चाहे कुछ भी हो, लेकिन टैलेंट तो है भाई में'. इस वीडियो पर लोग अब ऐसे ही मजेदार कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं