विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2021

दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान, श्रद्धांजलि के लिए यह सितारे भी पहुंचे...देखें Video

दिलीप कुमार के घर अंतिम दर्शन के लिए सितारों का जमावड़ा लग गया है. उनके घर शाहरुख खान समेत कई जाने-माने सेलेब्स पहुंचे हैं.

दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान, श्रद्धांजलि के लिए यह सितारे भी पहुंचे...देखें Video
दिलीप कुमार के घर पहुंचे शाहरुख खान
  • दिलीप कुमार के घर लगा सितारों का जमावड़ा
  • अभिनेता का अंतिम दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान
  • विद्या बालन और करण जौहर भी घर के बाहर हुए स्पॉट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का आज सुबह निधन हो गया है. दिलीप कुमार ने 98 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. 29 जून को सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था. हालांकि पत्नी सायरा बानो ने हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन अब एक्टर के निधन की खबर सुन सभी हैरान हैं. पूरी दुनिया के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी मातम पसर गया है.

एक्टर के निधन के बाद दिलीप कुमार के घर पर सितारों का जमावड़ा लग गया है. बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे उनके घर पहुंच रहे हैं. शाहरुख खान, अनिल कपूर, विद्या बालन, धर्मेंद्र जैसे सितारों को दिलीप कुमार के घर के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरन शाहरुख खान सायरा बानो को सांत्वना देते हुए भी दिखाई दिए. धर्मेंद्र ने एक्टर को याद करते हुए कहा है, ‘आज मैंने अपने भाई को खो दिया है. अब मैं उनकी यादों को अपने दिल में रखूंगा'.

दिलीप कुमार के घर पहुंचे ये सितारे-

अनिल कपूर

8h7jhhd

शाहरुख खान 

mkspmud

धर्मेंद्र 

करण जौहर 

अनुपम खेर  

जॉनी लीवर  

विद्या बालन  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dilip Kumar, Saira Banu, Dilip Kumar Last Rites, Shahrukh Khan, Dilip Kumar Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com