विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2020

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने महिलाओं के लेकर कही ये बात, पोस्ट हुआ वायरल

एक तरफ जहां ड्रग मामले में ए लिस्टर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर से एनसीबी पूछताछ कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ सुहाना खान के इस वायरल पोस्ट काफी कुछ कह रही है.

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने महिलाओं के लेकर कही ये बात, पोस्ट हुआ वायरल
ड्रग मामले के बीच शाहरुख खान की बेटी सुहाना (Suhana Khan) ने महिलाओं के लेकर कही ये बात
  • सुहाना खान की पोस्ट हुई वायरल
  • सुहाना खान ने महिलाओं को लेकर कही ये बात
  • शाहरुख खान की बेटी सुहाना का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) भले ही फिल्मों से दूर रहती हैं, लेकिन अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. सुहाना खान बॉलीवुड के बाकी स्टारकिड्स के मुकाबले हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. सुहाना खान एक बार फिर से अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से खासा सुर्खियों में है. दरअसल, एक तरफ जहां ड्रग मामले में ए लिस्टर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर से एनसीबी पूछताछ कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ सुहाना खान की यह वायरल पोस्ट काफी कुछ कह रही है.

सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा- 'डबल स्टैंडर्ड. सुहाना खान ने जिस तरीके से यह डबल स्टैंडर्स शब्द का जिक्र किया है वह बहुत कुछ के तरफ इशारा कर रही हैं. ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है. अब आपको बताते हैं आखिर यह पोस्ट किस बारे में है जिसके कमेंट में सुहाना ने 'डबल स्टैंडर्ड' कि बात की. इस पोस्ट में लिखा था-  'Misogyny न केवल महिलाओं के प्रति नफरत, घृणा है, बल्कि ये महिलाओं के प्रति घृणित व्यवहार भी है. आपको जागरुक होकर यह सोचने की जरूरत है कि कहीं आप भी तो महिलाओं से घृणा नहीं करते और ऐसी सोच के नहीं है . ऐसे में सबसे पहले आपको खुद से पूछना चाहिए कि जब कोई महिला ऐसा कुछ करती है तो ज्यादा प्रतिक्रिया क्यों दी जाती है बल्कि पुरुष करें तो प्रतिक्रियां अलग होती है. ' दोहरा खतरनाक होता है.'

rta3oako

सुहाना खान (Suhana Khan) ने बॉलीवुड में अभी तक डेब्यू नहीं किया है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है. साथ ही साथ आपको यह भी बता दें कि सुहाना अपनी फोटो और वीडियो को जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. 

बता दें कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बेटी अपने ग्लैमरस स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी जानी जाती हैं. सुहाना खान अमेरिका में पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के कारण वह मुंबई में अपने परिवार के साथ हैं. सुहाना खान के बॉलीवुड करियर को लेकर खुद शाहरुख खान ने कहा था कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही फिल्मी दुनिया में कदम रख सकती हैं. 
 

लेखक के बारे में
img
Nandan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suhana Khan, Suhana Khan Photo, Suhana Khan Glamorous Look, Suhana Khan Viral Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com