विज्ञापन
This Article is From May 20, 2022

कभी सोहेल खान के बिना एक पल भी नहीं रहने वाली सीमा खान ने इंस्टा से हटाया खान सरनेम

सीमा सजदेह ने अपने 24 साल के पति सोहेल खान को तलाक देने के बाद इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदल लिया है. सोहेल खान सलमान खान के छोटे भाई हैं.

कभी सोहेल खान के बिना एक पल भी नहीं रहने वाली सीमा खान ने इंस्टा से हटाया खान सरनेम
सीमा खान ने हटाया खान सरनेम
नई दिल्ली:

सीमा सजदेह ने अपने 24 साल के पति सोहेल खान को तलाक देने के बाद इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदल लिया है. कपल ने पिछले हफ्ते बांद्रा की एक अदालत में तलाक की कार्यवाही पूरी की. सोहेल सलमान खान के छोटे भाई हैं. अब सीमा ने इंस्टाग्राम अकाउंट  से खान सरनेम हटा दिया है और अपने प्रोफाइल पर अपना पहले वाला नाम सीमा किरण सजदेह कर लिया है. उनका नया हैंडल  सीमा किरण सजदेह है, जबकि उनका पिछला हैंडल सीमाखान76 था. सीमा और सोहेल ने 1998 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं, निर्वाण खान और योहान खान.

कुछ समय से दोनों अलग अलग रह रहे थे, जिसके बाद लोग कयास लगा रहे थे कि कपल के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है. वे अलग-अलग रह रहे थे औऱ सोहेल कुछ मौकों पर अकेले ही  नजर आए. हालांकि, सीमा एक पिता के रूप में सोहेल की तारीफ करती हैं. एक शो में उन्होंने कहा, "ऐसा होता है कि कभी-कभी वक्त के साथ आपके रिश्ते अलग-अलग दिशाओं में चले जाते हैं. मुझे इसके लिए  कोई अफसोस नहीं है और हम खुश हैं और मेरे बच्चे खुश हैं. सोहेल और मैं अलग हैं लेकिन हम एक परिवार हैं. हमारे लिए हमारे बच्चे अंत में मायने रखते हैं.

सीमा एक फैशन डिजाइनर हैं. मुंबई के बांद्रा में उनके नाम का एक लेबल है. सीमा अगली बार बॉलीवुड वाइव्स के फैबुलस लाइव्स के दूसरे सीज़न में दिखाई देंगी, जिसमें महीप कपूर, भावना पांडे और नीलम कोठारी सोनी भी हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sima Khan, Sima Khan Age, Seema Khan Fashion Designer, Bollywood Wives' Fabulous Lives, Bollywood Wives' Fabulous Lives 2, Salman Khan, Salman Khan Brothers, Salman Khan Brother Sohail Khan, Actor-producer Sohail Khan, Sohail Khan Actor, Sohail Khan Children, Sohail Khan Interview, Sohail Khan Films, Sohail Khan New Look, Sohail Khan Divorce, Sohail Khan Direction, Sohail Khan Salman Khan, Sohail Khan Seema Khan, Sohail Khan Seema Khan Love Story, Sohail Khan Seema Khan Divorce, Sohail Khan Son, Sohail Khan Son Nirvaan Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com