क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने सोशल मीडिया पर एक पैपराजी अकाउंट को जमकर फटकार लगाई है. दरअसल, एक वायरल रील में सारा और उनकी भाभी को लेकर आपत्तिजनक और बॉडी शेमिंग वाला कमेंट किया गया था, जिसके बाद सारा का गुस्सा फूट पड़ा. सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “तुम बेहद घटिया हो. यह पत्रकारिता नहीं है. हमें अकेला छोड़ दो.” इतना ही नहीं, उन्होंने अकाउंट को टैग करते हुए यह भी कहा कि पोस्ट डिलीट कर देने से उनकी हरकत कम शर्मनाक नहीं हो जाती. सारा का यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग उनके समर्थन में सामने आ रहे हैं.
बॉडी शेमिंग पर सारा ने दिया करारा जवाब
सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज अक्सर ट्रोलिंग और निजी टिप्पणियों का सामना करते हैं, लेकिन इस बार मामला सारा तेंदुलकर के परिवार तक पहुंच गया. एक पैपराजी अकाउंट ने सारा और उनकी भाभी को लेकर ऐसा कैप्शन इस्तेमाल किया, जिसे लोगों ने बेहद अपमानजनक बताया.

इस पर सारा ने बिना देर किए अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में साफ शब्दों में लिखा कि ऐसी पोस्ट्स पत्रकारिता नहीं बल्कि घटिया हरकत हैं. सारा का कहना था कि सिर्फ पोस्ट हटाने से किसी की मानसिकता नहीं बदलती. उनके इस बयान को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी सपोर्ट किया और कई लोगों ने पैपराजी कल्चर पर सवाल उठाए.
हाल ही में भाई अर्जुन की शादी में नजर आई थीं सारा
सारा तेंदुलकर हाल ही में अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी को लेकर भी सुर्खियों में थीं. अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई में बिजनेसवुमन सानिया चांदोक के साथ भव्य समारोह में शादी की थी. शादी के फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सारा ने सोशल मीडिया पर शेयर किए थे, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया. मुंबई के आलीशान होटल में आयोजित इस शादी में फिल्म और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, एमएस धोनी और युवराज सिंह जैसे कई सितारों ने समारोह में शिरकत की थी.
अब सारा का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. कई यूज़र्स का कहना है कि सेलिब्रिटीज़ भी इंसान होते हैं और उनके परिवार को इस तरह निशाना बनाना गलत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं