विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2021

सारा अली खान से फोटोग्राफर ने कहा 'आज प्रपोज डे है', तो चौंक गई एकट्रेस और फिर... देखें Video

एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

सारा अली खान से फोटोग्राफर ने कहा 'आज प्रपोज डे है', तो चौंक गई एकट्रेस और फिर... देखें Video
सारा अली खान (Sara Ali Khan) का वीडियो हुआ वायरल
  • सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल
  • फोटोग्राफर्स ने एक्ट्रेस को बताया, आज है प्रपोज डे
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में सारा अली खान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सारा अली खान (Sara Ali Khan Video) फोटोग्राफर्स के साथ नजर आ रही हैं. कॉफी का ग्लास हाथ में लिए सारा अली खान को फोटोग्राफर्स घेर लेते हैं. जिसके बाद वह कहते हैं कि आज प्रपोज डे है. जिस पर एक्ट्रेस भी चौंकते हुए कहती हैं कि प्रपोज डे है?

जिसके बाद सारा अली खान (Sara Ali Khan Instagram) फोटोग्राफर्स को धन्यवाद देते हुए गाड़ी में बैठकर निकल जाती हैं. सारा अली खान के इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सारा अली खान वीडियो में काफी क्यूट एक्सप्रेशंस दे रही हैं. 


 सारा अली खान (Sara Ali Khan) के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म कुली नंबर वन रिलीज हुई है. इस फिल्म में सारा अली खान वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आई हैं. फिल्म में सारा अली खान और वरुण धवन की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया है. इससे इतर सारा अली खान जल्द ही फिल्म अतरंगी रे में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस मशहूर एक्टर अक्षय कुमार और धनुष के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Video, Sara Ali Khan Video Viral, Photographer Tell Sara Today Is Propose Day, Sara Ali Khan Reacted Shocked
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com