विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2020

सारा अली खान ने 'लव आज कल' की आलोचना पर किया रिएक्ट, बोलीं- लोगों की बातों को गंभीरता से नहीं लेती...

सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'लव आज कल (Love Aaj Kal)' की आलोचना पर अब एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है, उन्होंने इंटरव्यू में ये बात कही है...

सारा अली खान ने 'लव आज कल' की आलोचना पर किया रिएक्ट, बोलीं- लोगों की बातों को गंभीरता से नहीं लेती...
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने इंटरव्यू में कही ये बात
  • सारा अली खान ने आलोचकों पर किया रिएक्ट
  • इंटरव्यू में कही ये बात
  • जल्द रिलीज होगी फिल्म 'लव आज कल'
नई दिल्ली:

फिल्म 'लव आज कल (Love Aaj Kal)' की रिलीज की तैयारी में लगीं एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) का कहना है कि वह लोगों की बातों को गंभीरता से नहीं लेती हैं. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि आज के सोशल मीडिया के युग में लोग बहुत जल्दी राय बनाते हैं और फिर उसे तोड़ देते हैं. अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव आजकल' के प्रमोशन के दौरान मुंबई में एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे लगता है कि यह (किसी पर तुरंत से फैसला सुनाना) बहुत अच्छा है. मुझे लगता है कि आपको अपने निर्णय जल्द लेने चाहिए, क्योंकि सोशल मीडिया के युग में आप इसे जल्द वापस भी ले सकते हैं.जब कोई कहता है कि उसे पहली बार एक शॉट या कोई एक गाना (फिल्म का कोई गाना) पसंद नहीं आया, लेकिन अगर वे इसे दो या तीन बार देखेंगे, तो वे इसे पसंद कर सकते हैं." 

Malang Box Office Collection Day 3: दिशा और आदित्य की 'मलंग' ने वीकेंड पर मचा दिया धमाल, कमा डाले इतने करोड़

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने आगे कहा, "ऐसे में मुझे लगता है कि लोग जो कहते हैं, हमें उस पर ध्यान नहीं देना चाहिए. आज के दौर में लोग अपनी राय बहुत अधिक व्यक्त करते हैं. लोग अपनी राय बहुत जल्द बनाते हैं और तोड़ते हैं, इसलिए मुझे उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है."

Tanhaji Box Office Collection Day 31: अजय देवगन की फिल्म का 5वें हफ्ते में भी धमाल जारी, वीकेंड पर किया इतना कलेक्शन

सारा (Sara Ali Khan) ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही. उन्होंने कहा था कि उनकी नई फिल्म के ट्रेलर की आलोचना ने उन्हें तकलीफ पहुंचाई है. इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा कि अगर लोग उनके वजन या फैशन को लेकर उनपर राय बनाते हैं, तो उन्हें फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन अगर कोई उनके अभिनय कौशल पर सवाल खड़ा करता है तो उन्हें तकलीफ होती है. बता दें, 'लव आज कल' 14 फरवरी को 'वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day)' पर रिलीज होगी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Reaction, Sara Ali Khan Interview, Sara Ali Khan Instagram, Sara Ali Khan Love Aaj Kal, Kartik Aaryan, Sara Ali Khan On Criticism Of Love Aaj Kal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com