- सारा अली खान ने सैफ की शादी को लेकर किया खुलासा
- इंटरव्यू के दौरान किया चौंकाने वाला खुलासा
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपनी पहली फिल्म 'केदारनाथ' से ही लाखों लोगों का दिल जीत लिया था. सारा अली खान अकसर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ रिलेशनशिप को लेकर यूं तो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार सारा किसी और वजह से ही खबरों में बनी हुई हैं. दरअसल, हाल ही में, एक्ट्रेस सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सारा ने अपने पापा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर(Kareena Kapoor) की शादी को लेकर कई खुलासे किए हैं.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने एक इंटरव्यू में करीना (Kareena Kapoor Khan) और सैफ की शादी को लेकर खुलकर बातें की. इस दौरान उन्होंने सैफ की शादी को लेकर कहा, 'मुझे अच्छे से याद है, जब मेरे पापा ने मुझे बताया कि वो शादी कर रहे हैं. ये सुनकर मैंने पहली चीज की, कि मैं अपनी मां के पास दौड़कर गई और मैंने उनसे पूछा कि मैं क्या पहनूंगी. मेरी मां ने ये सुनकर कहा कि हे भगवान, तुम क्या पहनोगी.'
सारा अली खान (Saif Ali Khan) ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि चाहे मेरे पापा हो या मैं, मेरे पापा हमेशा मुझे कंफर्टेबल महसूस कराते हैं और मेरी मां वह बहुत सपोर्टिव हैं और करीना कभी मेरी मां बनने की कोशिश नहीं करतीं, वो मेरे पापा की पत्नी हैं और हम दोस्त हैं. सबसे बड़ी बात है कि वह मेरे पापा से प्यार करती हैं और मैं अपने पापा से प्यार करती हूं. तो कहीं-ना-कहीं हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं.'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को सारा अली खान (Sara Ali Khan) के फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. सारा अली खान के इस वीडियो पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं. वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही एक्ट्रेस, वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आएंगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं