- 'दिल जंगली' की रिलीज डेट बढ़ी
- तापसी पन्नू व साकिब हैं लीड एक्टर्स
- अब 9 मार्च को होगी रिलीज
नई दिल्ली:
बॉलीवुड फिल्म 'दिल जंगली' की रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी गई है और अब यह 16 फरवरी की बजाय 9 मार्च को रिलीज होगी. 'पद्मावत', 'पैडमैन' और इसके बाद 'अय्यारी' की रिलीज की तारीख में बदलाव के बाद, पूजा एंटरटेंमेंट ने तापसी पन्नू-साकिब सलीम अभिनीत फिल्म के लिए यह निर्णय लिया है. निर्माताओं ने बताया, दोनों फिल्मों 'अय्यारी' और 'दिल जंगली' के हित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. 'अय्यारी' के निर्माता नीरज पांडे और जयंतीलाल गडा ने एक संयुक्त बयान में कहा, इस उद्योग में, एक-दूसरे की मदद जरूरी है और यह एकजुटता लंबे समय तक काम आती है.
Guru Randhawa का एक और सॉन्ग Nachle Na रिलीज, कुछ ही घंटे में लाखों व्यूज
उन्होंने कहा, हम सराहना करते हैं कि पूजा फिल्म्स और वाशु भगनानी ने 'दिल जंगल' की रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. सभी फिल्मों को थिएटर में सही जगह की जरूरत होती है और फिल्म निर्माताओं से बेहतर और कोई यह नहीं समझ सकता. भगनानी ने कहा, निर्माता और एक निर्देशक के लिए, एक फिल्म उनके बच्चे की तरह होती है और हम अपने बच्चे के लिए सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं.
सोशल मीडिया पर ट्रोल होने को लेकर भड़कीं तापसी पन्नू, कह डाली ये बात
एक निर्माता के रूप में, मैं बॉक्स ऑफिस पर दबाव को समझता हूं और अन्य निर्माताओं के साथ खड़े होना जरूरी है. उन्होंने कहा, सभी के लिए पर्याप्त होना चाहिए, इसलिए हम फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाकर 9 मार्च कर रहे हैं, जिससे हमारी फिल्म के साथ ही सभी फिल्में दर्शकों तक पहुंचे.
VIDEO: जानिए कैसी है अक्षय कुमार की 'पैडमैन'
(इनपुट आईएएनएस से)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Dil Juunglee, Saqib Saleem, Taapsee Pannu, Release Date, 9th March