विज्ञापन

'संजीविनी' के डॉ. ओमी अचानक शो से हुए थे गायब, 38 की उम्र में दर्दनाक अंत, जानकर लोगों ने कहा- किसी को भगवान न दे ऐसी मौत

उस दौर में वह टीवी के जाने-पहचाने चेहरों में गिने जाते थे. कसौटी जिंदगी की, क्या होगा निम्मो का और जाने क्या बात हुई जैसे शोज में भी उन्होंने काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई.

'संजीविनी' के डॉ. ओमी अचानक शो से हुए थे गायब, 38 की उम्र में दर्दनाक अंत, जानकर लोगों ने कहा- किसी को भगवान न दे ऐसी मौत
‘संजीवनी’ के इस स्टार की दर्दनाक कहानी
नई दिल्ली:

टीवी के पॉपुलर मेडिकल ड्रामा संजीवनी को आज भी लोग बड़े चाव से याद करते हैं. इस शो ने कई कलाकारों को घर-घर में पहचान दिलाई, लेकिन इसके एक एक्टर की जिंदगी ऐसी ट्रैजेडी में बदल गई, जिसे याद कर आज भी लोग सिहर उठते हैं. बात हो रही है संजीत बेदी की, जिन्होंने शो में डॉ. ओमी का किरदार निभाया था. संजीत बेदी 2002 में आए संजीवनी का अहम हिस्सा थे और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया. उस दौर में वह टीवी के जाने-पहचाने चेहरों में गिने जाते थे. कसौटी जिंदगी की, क्या होगा निम्मो का और जाने क्या बात हुई जैसे शोज में भी उन्होंने काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई.

यह भी पढ़ें - खूबसूरती में माधुरी, जूही को टक्कर देती थी 90s की यह एक्ट्रेस, गोविंदा, सैफ और सुनील के साथ दी हिट फिल्में, अंडरवर्ल्ड के डर से रातों रात हुई गायब

खतरनाक ब्रेन इंफेक्शन के हुए शिकार
लेकिन उनके जीवन में एक समय ऐसा आया, जब सब कुछ अचानक बदल गया. बताया जाता है कि 36 साल की उम्र में उन्हें गंभीर बीमारी ने घेर लिया. शुरुआत में शरीर पर लाल चकत्ते नजर आए, जिन्हें सामान्य समस्या समझा गया. लेकिन धीरे-धीरे हालत बिगड़ती गई और बाद में पता चला कि वह एक खतरनाक ब्रेन इंफेक्शन से जूझ रहे हैं.

डॉक्टरों ने बताया कि इस बीमारी का नाम वायरल एन्सेफलाइटिस था, जो सीधे दिमाग पर असर डालती है. शुरुआती लक्षण सामान्य बुखार और सिरदर्द जैसे होते हैं, लेकिन समय के साथ यह स्थिति गंभीर रूप ले सकती है. संजीत बेदी के मामले में भी यही हुआ और बीमारी ने तेजी से उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया.

यह भी पढ़ें - दीपिका पादुकोण के पापा संग बैडमिंटन खेलती थी यह एक्ट्रेस, सुनील दत्त- नरगिस ने दिया ब्रेक, धर्मेंद्र की बनी हीरोइन, बाद में बनी नेता 

हालात बिगड़े, कोमा में पहुंच गए संजीत
हालात इतने बिगड़ गए कि वे कोमा जैसी स्थिति में पहुंच गए. परिवार और फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि वह ठीक होकर वापस आएंगे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. साल 2015 में अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. संजीत बेदी के निधन की खबर ने उनके चाहने वालों को गहरा झटका दिया. बहुत से लोग इस बात पर यकीन ही नहीं कर पाए कि इतनी कम उम्र में एक हंसता-खेलता चेहरा इस तरह दुनिया छोड़ सकता है. संजीत बेदी का निजी जीवन लो-प्रोफाइल रहा और उनके परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है. संजीवनी में डॉ. ओमी का किरदार निभाकर ऑन-स्क्रीन मरीजों का इलाज करने वाला यह चेहरा असल जिंदगी में एक गंभीर ब्रेन इंफेक्शन से हार गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com