Sanjay Dutt First Glimpse From Baaghi 4: केजीएफ 2 और इस्मार्ट शंकर जैसी फिल्मों में विलेनगीरी कर चुके, बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त साजिद नाडियाडवाला की फिल्म बागी 4 में नजर आने वाले हैं. संजय दत्त का खतरनाक लुक फिल्म से शेयर किया गया है. इस पोस्टर में देखा जा सकता है कि संजय दत्त एक कुर्सी पर बैठे हैं और उनकी गोद में एक लड़की की लाश पड़ी है. पोस्टर में संजय दत्त के गुस्से को देखा जा सकता है. इस पोस्टर के साथ टैगलाइन है हर आशिक एक विलेन है. इस पोस्टर ने जरूर संजय दत्त के फैन्स के बीच सनसनी फैला दी है क्योंकि इस तरह का लुक उनका लंबा समय बाद देखने को मिल रहा है.
टाइगर श्रॉफ की बागी वर्ल्ड में संजय दत्त की एंट्री जरूर धमाका कर सकती है. वैसे भी संजय दत्त ऐशे एक्टर हैं जो बड़ी स्क्रीन पर कमाल के लगते हैं. इसकी मिसाल केजीएफ 2 में मिल चुकी है. बागी 4 में धमाकेदार एक्शन और मसालेदार कहानी देखने को मिलेगी, जिसका निर्देशन ए. हर्षा कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

टाइगर श्रॉफ की बागी फ्रेंचाइजी अपने तेज-तर्रार एक्शन सीक्वेंस और आकर्षक कहानी के लिए जानी जाती है. संजय दत्त और साजिद नाडियाडवाला की यह जोड़ी पहले ही हाउसफुल 5 पर काम कर रही है, और अब दोनों दो बिलकुल अलग-अलग शैलियों में दो बड़े हिट्स देने के लिए तैयार हैं. बागी 4 पांच सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं