विज्ञापन

संजय दत्त और नोरा फतेही फूहड़ गाने पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, बोलीं- बॉलीवुड ने हर हद पार कर दी है

इस मामले में कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने के जरिए बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधा है. नोरा फतेही के गाने को लेकर चल रहे विवाद पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि बॉलीवुड पर सख्ती से लगाम लगाने की जरूरत है.

संजय दत्त और नोरा फतेही फूहड़ गाने पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, बोलीं- बॉलीवुड ने हर हद पार कर दी है
संजय दत्त और नोरा फतेही फूहड़ गाने पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. गाने के लिरिक्स पर कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की है और इसे अश्लील बताया है. अब इस मामले में कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने के जरिए बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधा है. नोरा फतेही के गाने को लेकर चल रहे विवाद पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि बॉलीवुड पर सख्ती से लगाम लगाने की जरूरत है. 

क्या बोलीं कंगना रनौत

उन्होंने कहा, "बॉलीवुड ने अश्लीलता, हथकंडों और अटेंशन पाने की होड़ में सारी हदें पार कर दी हैं। पूरा देश उनकी निंदा कर रहा है और उन्हें फटकार लगा रहा है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई शर्म है... इस तरह की अश्लीलता और फूहड़पन के प्रदर्शन को लेकर और भी ज्यादा सख्ती बरतने की जरूरत है... मुझे लगता है कि बॉलीवुड पर अब कुछ सख्त लगाम लगानी पड़ेगी..."

फिल्म के बारे में

आपको बता दें कि यह गाना फिल्म 'केडी: द डेविल' से है, जिसमें नोरा फतेही डांस करती दिख रही हैं. संजय दत्त भी इसमें नजर आते हैं. गाना डांस बार जैसी जगह पर फिल्माया गया है, जहां नोरा दर्जनों बैकअप डांसर्स के साथ परफॉर्म कर रही हैं. लिरिक्स रकीब आलम ने लिखे हैं, म्यूजिक अर्जुन जन्या का है और वोकल्स मंगली ने दिए हैं. गाने की शुरुआती लाइनें काफी ग्राफिक और डबल मीनिंग वाली हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने भी गाने की काफी आलोचना की है. फिल्म 'केडी: द डेविल' 1970 के दशक की बैकग्राउंड पर बनी है. इसमें मुख्य भूमिका में ध्रुवा सरजा हैं. फिल्म में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और रीशमा नानैया भी हैं. यह एक्शन-क्राइम ड्रामा है, जिसकी रिलीज 30 अप्रैल 2026 को होने वाली है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sarke Chunar Teri Sarke, Song Sarke Chunar Teri Sarke, Sarke Chunar Teri Sarke Controversy, Nora Fatehi, Sanjay Dutt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com