विज्ञापन

'धुरंधर 2' के एसपी चौधरी की बेटी ने मम्मी के साथ दी पोज, झील सी आंखें और खूबसूरती देख फैंस बोले- ये बनेगी दादा-दादी और पापा की तरह सुपरस्टार 

लेटेस्ट फोटो में इकरा दत्त ने मिनी स्कर्ट पहनकर मां मान्यता दत्त के साथ पोज दिया. इकरा बेहद गॉर्जियस लगीं.15 साल की उम्र में ही इकरा अपनी मां की तरह ही फैशनेबल दिखती हैं. मां- बेटी का अंदाज देख फैंस ने खुब प्यार लुटाया. 

'धुरंधर 2' के एसपी चौधरी की बेटी ने मम्मी के साथ दी पोज, झील सी आंखें और खूबसूरती देख फैंस बोले- ये बनेगी दादा-दादी और पापा की तरह सुपरस्टार 
'धुरंधर 2' के एसपी चौधरी की बेटी ने मिनी स्कर्ट में दी पोज
नई दिल्ली:

Sanjay Dutt इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर के सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं.  फिल्म में पाकिस्तानी कॉप चौधरी असलम के किरदार में वह छा गए हैं. संजय दत्त का इन दिनों जलवा कायम है. वह  बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी छा रहे हैं. हाल ही में वह नोरा फतेही के साथ फिल्म में दिखे.  धुरंधर की सक्सेस के बीच संजय दत्त अपनी फैमिली के साथ स्पॉट हुए. जहां उनकी बेटी पर फैंस की निगाहें ठहर गईं.  संजय दत्त की बेटी इकरा अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं. लेटेस्ट तस्वीरों में वह पहले से भी ज्यादा खूबसूरत दिखीं. 

लेटेस्ट फोटो में इकरा ने मिनी स्कर्ट पहनकर मां मान्यता दत्त के साथ पोज दिया. इकरा बेहद गॉर्जियस लगीं.15 साल की उम्र में ही इकरा अपनी मां की तरह ही फैशनेबल दिखती हैं. मां- बेटी का अंदाज देख फैंस ने खुब प्यार लुटाया. 

दादी नरगिस की जैसी खूबसूरती

इकरा दत्त बेहद खूबसूरत हैं. वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और अपनी फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इकरा का जन्म 2010 में हुआ और वह खूबसूरती में अपनी दादी नरगिस दत्त जैसी हैं. जब भी इकरा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते हैं, तो लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ कर उन्हें उनकी स्टार दादी जैसा ही बताते हैं. इकरा की नीली आंखें बेहद खूबसूरत हैं. 

परिवार के साथ शहरान भी आए नजर  

यहां संजय दत्त का पूरा परिवार नजर आया, वह नीले रंग के पठानी सूट में सबसे अलग दिखे. पूरे परिवार  ने साथ में फोटो के लिए पोज दिया. पत्नी और बेटी का मिनी स्कर्ट और मिनी ड्रेस में स्टाइलिश दिखीं तो वहीं पापा और बेटा  काले रंग के सूट- बूट में   हैंडसम लगे. 

 बता दें कि इकरा संजय दत्त की दूसरी पत्नी मान्यता दत्त से हुई बेटी हैं. मान्यता ने साल 2010 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था, जिसमें एक बेटा शहरान हुआ था.


ये भी पढ़ें - 

भारत में नहीं, पाकिस्तान में बनेगी धुरंधर 3, असली 'जमील जमाली' नबील गबोल ने किया ऐलान, मैं द‍िखाऊंगा असली ल्यारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iqra Dutt, Iqra Dutt Age, Iqra Dutt Bollywood Plans, Iqra Dutt Latest Video, Iqra Dutt Latest Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com