आदित्य धर डायरेक्टेड फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और पहले पार्ट से भी ज्यादा इसे पसंद किया जा रहा है. इस बीच 'धुरंधर' में आर माधवन के रोल को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. आर माधवन अजय सान्याल के रोल में खूब पसंद किए जा रहे हैं. भले ही उन्हें स्क्रीन टाइम कम मिला हो, लेकिन उन्होंने अपने दमदार प्रेंजेस और डायलॉग डिलीवरी से भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के प्रभावी व्यक्तित्व के साथ पूरा न्याय किया. हालांकि अब आर माधवन की तुलना परेश रावल से हो रही है, परेश 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राक' में गोविंद भारद्वाज के रोल में नजर आए थे. दोनों ही नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल पर अधारित किरदार थे.
Yes dint smoke but only broke the phones 🤣 https://t.co/fR2UT1gIpL
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) March 27, 2026
दोनों ही एक्टर के रोल्स को लेकर यूजर्स की अलग अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में आर माधवन की सिगरेट पीने वाले सीन पर आलोचना का सामना करना पड़ा. वहीं, बाबू भइया यानी परेश रावल की वाहवाही हो रही है. अब एक्टर ने इस पर रिएक्ट किया है.
सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन
हाल ही में एक एक्स यूजर ने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में परेश रावल के एक सीन को शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में अजीत डोभाल के किरदार में परेश रावल सर काफी अच्छे लगे. बस उनको सिगरेट पीते नहीं दिखाया गया.' इस पर एक्टर ने लिखा “हां मैंने सिगरेट नहीं पी, बस फोन तोड़े.” फैन ने लिखा, अजीत डोभाल के किरदार में परेश रावल का सादा और संतुलित रोल पसंद आया, खासकर इसलिए कि उन्हें सिगरेट पीते नहीं दिखाया गया.
‘धुरंधर 2' के सीन पर क्या है विवाद
दरअसल आर माधवन का एक सीन है, जिसमें वह गुरबानी के पाठ के दौरान वह सिगरेट पकड़े नजर आते हैं. इस सीन को लेकर सिख समुदाय ने कड़ी आपत्ति जताई और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई. इस पर बाद में माधवन ने सफाई दी. उन्होंने कहा, सीन की शुरुआत में उनके हाथ में सिगरेट थी लेकिन संवाद शुरू होने से पहले उन्होंने उसे बुझा दिया था. उनका उद्देश्य किसी भी धार्मिक भावना को आहत करना नहीं था. उन्होंने माफी भी मांगी. उन्होंने कहा, किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं.
दर्शकों के आए रिएक्शन
इस पूरे को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आए. कुछ फैंस ने परेश रावल के उरी में एक संतुलित और गरिमापूर्ण प्रस्तुति को पसंद किया, जो वास्तविक व्यक्तित्व की छवि के अधिक करीब लगती है. वहीं कुछ ने आर माधवन के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने किरदार को अधिक प्रभावी बनाया, भले ही वह विवादों में क्यों न आ गया हो. कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कहा कि अभिनय के स्तर पर माधवन, परेश रावल से आगे नजर आते हैं.
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2' का दबदबा कायम
विवादों के बावजूद धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 9वें दिन कलेक्शन: 41.55 करोड़ हुआ. भारत में कुल नेट कलेक्शन: 715.72 करोड़ हुआ तो वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 1128.99 करोड़ हुआ. ओवरसीज कलेक्शन 274 करोड़ हुआ.
‘उरी' भी थी बड़ी हिट
वहीं उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने भी रिलीज के समय बड़ी सफलता हासिल की थी. वर्ल्डवाइड कलेक्शन 341.57 करोड़ हुआ तो वहीं भारत में नेट कलेक्शन: 244.14 करोड़ हुआ. ओवरसीज कलेक्शन 48 करोड़ हुआ. फिल्म को कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिले. विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर, आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर (डेब्यू), शाश्वत सचदेव – बेस्ट म्यूजिक, वहीं बिश्वदीप चटर्जी – बेस्ट साउंड का अवॉर्ड मिला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं