भोजपुरी छठ गीतों के लिए मशहूर जानी मानी सिंगर अनुराधा पौडवाल अपना नया छठ गीत लेकर आ गई हैं, जिसमें क्वीन तान्या छठी मैया का स्वागत करती हुईं नजर आ रही है. वह पूजा स्थल को दीप, कलश और प्रसाद से सजाने के बारे में बताती दिख रही हैं और परिवार की सुख-शांति, संतान की रक्षा तथा घर की समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगती नजर आ रही हैं. यह छठ गीत श्रद्धा, भक्ति और छठ पूजा की लोक परंपराओं के बारे में बताता है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. कुछ ही घंटों में अनुराधा पौडवाल का नया छठ गीत यूट्यूब पर वायरल हो गया है और फैंस जय छठी मैया कहते हुए नजर आ रहे हैं.
अनुराधा पौडवाल का कोसिया भरवले बानी छठ गीत रिलीज
अनुराधा पौडवाल का नया छठ गीत कोसिया भरवले बानी यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है, जिसे अनुराधा पौडवाल ने आवाज दी है और क्वीन तान्या पर फिल्माया गया है. छठ गीत के लिरिक्स विनय बिहारी ने लिखे हैं. जबकि म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है.
कोसिया भरवले बानी छठ गीत में दीप, कलश और प्रसाद का महत्व
कोसिया भरवले बानी
आव छठी मैया जगमग दिया ना बार के.
बेरा भइल भिनुसहर के
दीया के ऊपर चामुख कलसा बैठ के
कोसिया के अगल बगल हलवा सजा के
इसका मतलब है, भक्त कह रही है कि उसने कोसी यानी बांस की टोकरी या मंडप को फल, ठेकुआ, ईख, नारियल आदि प्रसाद से भरकर सजाया है. अब वह छठी मैया से आग्रह कर रही है कि वे पधारें और दीपकों की जगमग रोशनी में पूजा स्वीकार करें.भैरव जी का आशीर्वाद और रक्षा की प्रार्थना वह कर रही है. कोसी के ऊपर चार मुख वाला कलश रखा गया है, जो छठ पूजा में शुभता, समृद्धि और देवी-देवताओं के निवास का प्रतीक माना जाता है. कोसी के आसपास हलवा और अन्य प्रसाद रखे गए हैं, जिससे पूजा स्थल सुंदर और पवित्र दिखाई देता है. इसके बाद वह माता के आने की प्रतीक्षा कर रही है.
ये भी पढ़ें- कल्पना पटवारी का सुपरहिट बॉलीवुड सॉन्ग, 19 साल पहले अक्षय-कैटरीना ने बनाया हिट, 90% लोग होंगे अनजान
अनुराधा पौडवाल के पॉपुलर छठ गीत
शारदा सिन्हा के बाद अनुराधा पौडवाल के छठ गीत खूब पॉपुलर हैं. वहीं इनमें कोसिया भरवले बानी, आव छठी मइया, उग हो सुरुज देव, कांच ही बांस के बहंगिया, केलवा के पात पर उगेलन सूरज देव, मारबो रे सुगवा धनुष से, पटना के घाट पर, छठी मइया आईं ना दुआरिया, चार पहर राती मइया, दीनानाथ होखे ना सहाई और रुनुकी-झुनुकी मांगीला शामिल हैं, जिसे छठ पूजा पर घाटों में खूब बजाया जाता है.
ये भी पढ़ें- शारदा सिन्हा के 5 छठ गीत, केलवा के पात पर से लेकर पहिल पहिल हम कईनी तक, आजतक नहीं हुए फीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं