विज्ञापन

प्यार का मीठा दर्द दिखाने वाला 45 साल पुराना गाना, राजेश खन्ना ने पूनम ढिल्लों का रोमांस, आशा भोसले और किशोर कुमार की आवाज में अमर

प्यार का मीठा दर्द दिखाने वाला 45 साल गाना आज भी सीरियल के टाइटल के रुप में फेमस है. हालांकि राजेश खन्ना और पूनम ढिल्लों का रोमांस और आशा भोसले- किशोर कुमार की आवाज अमर है. 

प्यार का मीठा दर्द दिखाने वाला 45 साल पुराना गाना, राजेश खन्ना ने पूनम ढिल्लों का रोमांस, आशा भोसले और किशोर कुमार की आवाज में अमर
प्यार का दर्द दिखाने वाला राजेश खन्ना का 45 साल पुराना गाना, किशोर कुमार - आशा की आवाज
YouTube
नई दिल्ली:

राजेश खन्ना वो सुपरस्टार हैं, जिनकी पर्दे पर किशोर कुमार आवाज बने. दोनों की जोड़ी ऐसी थी कि 92 फिल्में और 245 गानों में ये जुगलबंदी पर्दे पर देखने को मिली थी. उन्हीं का एक 45 साल पुराना गाना इन दिनों लोगों की जुबान पर है, जिस पर एक 665 एपिसोड का सीरियल भी बना है. इस सीरियल को भी लोगों ने खूब पसंद किया. हालांकि इस गाने को आज भी राजेश खन्ना और पूनम ढिल्लों के रोमांटिक जोड़ी और किशोर कुमार और आशा भोसले की आवाज के लिए पसंद किया जाता है और बॉलीवुड के अमर गानों की लिस्ट में शुमार है. 

राजेश खन्ना का प्यार का दर्द दिखाने वाला गाना

राजेश खन्ना के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह है प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा, जिस पर टीवी सीरियल बन चुका है, जो स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ था. इसके बोल कुछ इस तरह है....

प्यार का दर्द है प्यार का दर्द है, मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा 
ये हसीन दर्द हाय ये हसीन दर्द हाय
दो दिलों का है सहारा दो दिलों का है सहारा
थोड़ी-थोड़ी चेन भी है थोड़ी-थोड़ी बेकरारी 
और भी हो प्यार जवां आरजू है ये हमारी
और भी हो प्यार जवां आरजू है ये हमारी
ये मिलन हो दोबारा
प्यार का दर्द है प्यार का दर्द है
मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा
ये हसीन दर्द हाय ये हसीन दर्द हाय
दो दिलों का है सहारा दो दिलों का है सहारा

ये भी पढ़ें- लाल साड़ी, लाल चूड़ी, हरी चुनरी से सजी करिश्मा कपूर, सलमान खान संग किया रोमांस, करवाचौथ के 30 साल पुराने गाने को उदित नारायण- अलका याग्निक ने बनाया कल्ट 

किशोर कुमार के साथ राजेश खन्ना का एक और हिट गाना

70 से 80 के दशक में किशोर कुमार और राजेश खन्ना की जोड़ी हिट रही, जिन्होंने 92 फिल्में और 245 गानों में साथ काम किया. किशोर कुमार की आवाज और राजेश खन्ना की अदायगी ने फैंस का दिल जीत लिया. जबकि 1981 में आई इस फिल्म में राजेश खन्ना और पूनम ढिल्लों की जोड़ी का भी रोमांस खूब पसंद किया गया. 

दर्द फिल्म के 6 गाने 

दर्द 1981 फिल्म में 6 गाने थे, जिसे खय्याम ने कंपोज किया था. जबकि लिरिक्स नक्श लयालपुरी ने लिखे थे. फिल्म के 6 गाने इस प्रकार हैं...

ना जाने क्या हुआ, जो तूने छू लिया (लता मंगेशकर)
अहल ए दिल (लता मंगेशकर)
ऐसी हंसीन चांदनी (किशोर कुमार)
कुबूल किजिए (आशा भोसले)
प्यार का दर्द है, मीठा मीठा प्यारा प्यारा (आशा भोसले और किशोर कुमार)
जगमग जगमग सी महफिल (आशा भोसले और किशोर कुमार) 

ये भी पढे़ं- जोधा अकबर की मोतीबाई को 12 साल बाद देख पहचान नहीं पाएंगी खुद जोधा, इंडस्ट्री छोड़ विदेशी पति संग रचाई शादी, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pyaar Ka Dard Hai, Rajesh Khanna 245 Songs, Kishore Kumar, Hindi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com