विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2020

दुल्हन के जोड़े में सना खान की शादी की फोटो आई सामने, प्रिंस नरूला की पत्नी ने यूं दिया रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) ने अपने शादी की पहली तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Instagram) से शेयर किया है.

दुल्हन के जोड़े में सना खान की शादी की फोटो आई सामने, प्रिंस नरूला की पत्नी ने यूं दिया रिएक्शन
सना खान (Sana Khan) की शादी की फोटो आई सामने
  • लाल रंग के जोड़े में नजर आईं सना खान
  • सना खान की शादी की पहली तस्वीर हुई वायरल
  • सना खान के इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) ने अपने शादी की पहली तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Instagram) से शेयर किया है. इस फोटो में सना लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं वहीं उनके पति मुफ्ती अनस सैयद (Anas Syed) भी उनके साथ हैं. मुफ्ती अनस एक मुस्लिम धर्मगुरु हैं जो गुजरात के रहने वाले हैं. इससे पहले शनिवार के दिन दोनों की एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें सना अपने पति के साथ व्हाइट कलर की आउटफिट में नजर आईं थी.  बताया जा रहा है कि सना खान (Sana Khan)  और अनस सैयद (Anas Syed) ने 20 नवम्बर को शादी की थी. 

सना खान (Sana Khan) ने इंस्टाग्राम पर अपने शौहर संग फोटो शेयर की है. फोटो में अनस व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं. वहीं सना खान रेड कलर के जोड़े में ब्राइडल लुक में बैठी हैं. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''अल्लाह के लिए एक दूसरे से प्यार किया, अल्लाह के लिए शादी कर ली, इस दुनिया में अल्लाह हमें साथ रखें और जन्नत में दोबारा मिलाये.''

सना खान (Sana Khan) ने शादी के तुरंत बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम बदलकर Sayied Sana Khan कर लिया. सना खान (Sana Khan) ने ऐसा इसलिए भी किया है क्योंकि उनके पति का नाम Anas Sayied है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो सना के पति पेशे से मौलाना है. हाल ही में सना के शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें सना अपने पति अनस खान का हाथ थामे सीढ़ियों से नीचे आ रहे हैं. और दूसरे वीडियो में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर केक काटते हुए नजर आ रही हैं. 

Subscribe NDTV 'Sehat-Wehat': Overweight and Obesity | क्‍या होता है मोटापा, क्‍यों और किसे होता है, मोटापे और ओवरवेट में फर्क

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sana Khan, Sana Khan Wedding, Sana Khan Bridal Picture, Anas Syed, Sana Khan Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com