सलमान खान (Salman Khan) की आगामी फिल्म 'राधे' (Radhe) की शूटिंग एक बार फिर से शुरू हो गई है. कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया था तभी से इस फिल्म की शूटिंग रूकी हुई थी. अब जब देश में अनलॉक की प्रक्रिया जारी हो गई ऐसे में तमाम सावधानियों को बरतते हुए सलमान खान (Salman Khan) और उनके सहयोगी कलाकारों ने फिल्म 'राधे' (Radhe) की शूटिंग को शुरू कर दिया है. फिल्म के सेट से एक वीडियो भी बनाया गया है, जिसे सलमान खान फिल्मस के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है.
Anushka Sharma का थ्रोबैक Video हुआ वायरल, 'ओए बॉय चार्ली' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'राधे' (Radhe) के सेट पर देखा जा सकता है कि सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करने के साथ-साथ टीम कलाकारों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ अतिरिक्त सावधानी भी बरती गई हैं. इस वायरल वीडियो में जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने अपनी आवाज दी है और शूटिंग का पूरा हाल बताया है. उन्होंने वीडियो में बताया कि कोरोना के कारण सब कुछ बदल गया है. सेट पर सभी लोग मास्क में नजर आ रहे हैं और साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा जा रहा है.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
Neha Kakkar ने पोल्का डॉट ड्रेस में 'आंख मारे' पर मेल्विन लुईस के साथ यूं किया डांस, Viral हुआ Video
जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) वीडियो में आगे कह रहे हैं कि कितना भी मास्क पहन लें, लेकिन डायलॉग बोलने के लिए तो मास्क उतारना ही पड़ेगा. सलमान खान (Salman Khan) ने भी बीते दिनों एक फोटो शेयर की थी, जो शूटिंग के दौरान की ही थी. लॉकडाउन में सलमान खान अपने परिवार और दोस्तों के साथ पनवेल वाले फॉर्म हाउस पर थे. हालांकि, शूटिंग के लिए वह वापस मुंबई पहुंच गए हैं. बता दें कि फिल्म 'राधे' (Radhe) में सलमान खान, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा, दिशा पटानी और प्रभुदेवा काम कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं