विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2019

महात्मा गांधी को लेकर सलमान खान ने किया ट्वीट, कहा- एक व्यक्ति ने हमारे देश...देखें Video

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को लेकर एक ट्वीट किया है और उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Also Read in
महात्मा गांधी को लेकर सलमान खान ने किया ट्वीट, कहा- एक व्यक्ति ने हमारे देश...देखें Video
सलमान खान ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर किया ट्वीट
  • सलमान खान ने महात्मा गांधी को लेकर किया ट्वीट
  • 150 वीं जयंती पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) जी की इस साल 2 अक्टूबर को 150वीं जयंती मनाई गई थी. महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मौके पर पूरे देश ने खुशियां मनाई थी. अब बॉलीवुड ने गांधी जी को उनकी 150वीं जयंती (Mahatma Gandhi 150th Jayanti) के मौके पर श्रद्धांजलि दी है. हाल ही में बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान (Salman Khan) ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आमिर और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर कई फिल्मी सितारे महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके विचारों के बारे में बताते नजर आ रहे हैं.

War Box Office Collection Day 18: ऋतिक और टाइगर की फिल्म 'वॉर' ने तीसरे हफ्ते में बनाया ये रिकॉर्ड, जानें कुल कलेक्शन

इस वीडियो में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कंगना रनौत और सोनम कपूर जैसे एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं. महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती सेलिब्रेट करने के साथ-साथ ही इन फिल्मी सितारों ने जनता को खुद में बदलाव लाने की सीख भी दी है. इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान (Salman Khan) ने लिखा, 'एक आदमी ने हमारे पूरे राष्ट्र को बदल दिया. उनके विचार और उनकी विरासत हमेशा हमारे साथ रहेगी. गांधीजी के 150 साल पूरे होने का सेलिब्रेशन.'

अनूप जलोटा के साथ फिल्म की शूटिंग कर रही थीं जसलीन मथारू, तभी हुआ कुछ ऐसा, हो गईं लहूलुहान- देखें Video

सलमान खान (Salman Khan) के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं. बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को फिल्म उद्योग की जानी-मानी हस्तियों से मुलाकात की और उनसे गांधी और गांधीवाद पर फिल्म बनाने की अपील की. इस अवसर पर बॉलीबुड के प्रमुख सितारे मौजूद थे. फिल्म उद्योग को आमंत्रित करने का मकसद महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर गांधी और गांधीवाद पर फिल्म बनाने के लिए प्रेरित करना था. महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को सिनेमा जगत की दिग्गज हस्तियां मिलीं. इनमें प्रमुख रूप से शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत, जैकलीन फर्नांडीज, इम्तियाज अली, एकता कपूर, अनुराग बसु, बोनी कपूर और सनी देओल (Sunny Deol) शामिल थे. 

देखें Video:

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Twitter, Mahatma Gandhi, Salman Khan Tweets About Mahatma Gandhi, Mahatma Gandhi 150th Jayanti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com