विज्ञापन

सलमान खान ने तड़के सुबह 3 बजे शेयर की फोटो, जिम में पसीना बहाते हुए लिखा-'सलमान खान डर गया'

सलमान खान ने सुबह के 3 बजे जिम से एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ वह ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं. 

सलमान खान ने तड़के सुबह 3 बजे शेयर की फोटो, जिम में पसीना बहाते हुए लिखा-'सलमान खान डर गया'
सलमान खान ने शेयर किया नया पोस्ट, लिखा- सलमान खान डर गया
नई दिल्ली:

सलमान खान पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. उन्होंने NEET पेपर लीक मामले में दो पोस्ट शेयर किए, जिसने फैंस का ध्यान खींचा. दरअसल, सलमान खान ने नीट पेपर लीक मामले में पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक से अपना अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की थी. सलमान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है, इसलिए अब छात्रों और उनके अभिभावकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. वहीं इस पोस्ट के चलते वह काफी ट्रोल भी हुए. वहीं अब ट्रोलर्स को जवाब देते हुए भाईजान ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. 

सलमान खान ने सुबह 3 बजे शेयर किया पोस्ट

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो फोटो शेयर की, जो जिम में पसीना बहाने के बाद की है. फोटो में भाईजान एब्स दिखाते हुए हुए नजर आ रहे हैं. हैरानी की बात इस पोस्ट का कैप्शन है, जो चर्चा में है. भाईजान ने लिखा, सलमान खान डर गया... हम्म्म्म्म जो डर गया वो मर गया. इस पोस्ट पर फैंस भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के पेरेंट्स की लव स्टोरी पर बना 60 साल पुराना गाना, आशा भोसले ने गाया तो बना सदाबहार

ट्रोल हुए थे सलमान खान

सलमान खान ने गुरुवार को एक्स पर एक लंबी पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, "छात्र हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं, चाहे शिक्षा का सवाल हो या उनकी सुरक्षा का. उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे पूरा विश्वास है कि वह पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. इसलिए सभी छात्र अपने घर लौट जाएं और अपने माता-पिता के साथ रहें. सोनम, अब सब हो गया भाई इसे और आगे मत बढ़ाइए. अगर भविष्य में जरूरत पड़ी तो फिर लड़ेंगे, हालांकि मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत पड़ेगी. अब कुछ खा लीजिए. अगर चाहें तो मैं अपने घर से आपके लिए खाना भेज दूंगा." इस पोस्ट को लेकर सलमान खान खूब ट्रोल हुए थे.

नीट पेपर का मामला

बता दें कि नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे. उनकी प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की थी. 18 जुलाई की तड़के दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया था. उस समय वे लगातार 21 दिनों से अनशन पर थे. पुलिस ने उनकी बिगड़ती सेहत, डॉक्टरों की सलाह और दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए उन्हें अस्पताल शिफ्ट किया था.  

ये भी पढ़ें- मोहम्मद रफी के गाए गाने को जब लिप सिंक करने के लिए जब जिद्दी एक्टर ने कर दिया था मना, आज बना अमर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, CJP Protest, Bollywood, Salman Khan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com