विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2020

सलमान खान ने बिग बॉस के मंच पर लगाए 173 बार ठुमके, फिर यूं रवीना टंडन और जैकलीन के साथ किया डांस- देखें Video

रवीना टंडन (Raveena Tandon) और जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandes) के सामने सलमान खान (Salman Khan) ने ठुमके भी लगाए.

सलमान खान ने बिग बॉस के मंच पर लगाए 173 बार ठुमके, फिर यूं रवीना टंडन और जैकलीन के साथ किया डांस- देखें Video
सलमान खान (Salman Khan) ने रवीना टंडन (Raveena Tandon) और जैकलीन फर्नांडीस के साथ किया डांस
  • सलमान खान ने बिग बॉस के मंच पर लगाए 173 बार ठुमके
  • जैकलीन फर्नांडीस और रवीना टंडन के साथ यूं डांस करते आए नजर
  • सलमान खान का वीडियो हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दबंग एक्टर यानी सलमान खान (Salman Khan) ने बीते दिन अपना 55वां जन्मदिन मनाया. उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandes) भी 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के मंच पर नजर आईं. उन्होंने सलमान खान के साथ बिग बॉस के स्टेज पर कई गेम भी खेले. खास बात तो यह है कि रवीना टंडन और जैकलीन फर्नांडीस के सामने सलमान खान ने ठुमके भी लगाए. इतना ही नहीं, तीनों कलाकारों ने साथ में मिलकर 'चलो इश्क लड़ाएं' सॉन्ग पर डांस भी किया. सलमान खान का इससे जुड़ा वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

सलमान खान (Salman Khan) के इस वीडियो को कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में नजर आ रहा है कि सलमान खान पूछते हैं कि मैं एक मिनट में कितने ठुमके लगा सकता हूं. इसपर रवीना टंडन जहां 30 कहती हैं तो वहीं जैकलीन फर्नांडीस कहती हैं 50. दोनों की इस बात पर सलमान खान चुनरी सॉन्ग पर ठुमके लगाना शुरू कर देते हैं. खास बात तो यह है कि एक्टर एक मिनट में ही 173 बार ठुमके लगाते हैं. उनके इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं.

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) से जुड़े इस वीडियो में सलमान खान (Salman Khan), रवीना टंडन (Raveena Tandon) और जैकलीन फर्नांडीस (Jacquline Fernandes) एक साथ 'चलो इश्क लड़ाएं' सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस भी करते हैं. वीडियो में तीनों कलाकारों का अंदाज वाकई देखने लायक है. बता दें कि सलमान खान ने बीते दिन पनवेल फार्म हाउस पर शानदार अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट किया. बिग बॉस 14 में भी सलमान खान के बर्थडे पर कंटेस्टेंट जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए नजर आए. एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Raveena Tandon, Jacqueline Fernandes, Salman Khan Dance On Bigg Boss 14, Salman Khan Dance Chunri Chunri Song, Salman Khan Dance On Chalo Ishq Ladayen Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com