विज्ञापन

दिव्यांका त्रिपाठी बनने वाली हैं मां! जश्न में डूबा पूरा परिवार, जल्द होने वाली है गोदभराई

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अभी तक ऑफीशियली कुछ अनाउंस नहीं किया है लेकिन सोर्सेज की मानें तो जल्द ही एक बेबी शावर पार्टी हो सकती है.

दिव्यांका त्रिपाठी बनने वाली हैं मां! जश्न में डूबा पूरा परिवार, जल्द होने वाली है गोदभराई
दिव्यांका त्रिपाठी बनने वाली हैं मां?
Social Media
नई दिल्ली:

Divyanka Tripathi Pregnant: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और ये हैं मोहब्बतें शो से घर घर की फेवरेट बन चुकीं दिव्यांका त्रिपाठी के घर फाइनली खुशियों ने दस्तक दी है. दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया के घर में खुशियों का माहौल छाया हुआ है. रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्यांका और विवेक शादी के 10 साल बाद पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं. हालांकि कपल की तरफ से अभी तक इस खबर की कोई ऑफीशियल कनफर्मेशन नहीं हुई है. लेकिन परिवार के सदस्यों और करीबियों में एक्साटइमेंट पीक पर है.

दिव्यांका और विवेक की शादी 8 जुलाई 2016 को भोपाल में धूमधाम से हुई थी. दोनों की मुलाकात ‘ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई, जहां दोस्ती प्यार में बदली और फिर शादी. टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में शुमार इस जोड़ी ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखा है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी केमिस्ट्री और रील्स फैंस को काफी पसंद आते हैं.

सोर्सेज के हवाले से बताया जा रहा है कि दिव्यांका प्रेग्नेंसी के एडवांस स्टेज में हैं. परिवार वाले नन्हे मेहमान के स्वागत में जश्न मना रहे हैं और जल्द ही एक इंटीमेट बेबी शावर (गोदभराई) भी होने वाला है. इसमें सिर्फ परिवार के लोग और इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्त शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय जैसी शक्ल होने की वजह से जब इस एक्ट्रेस को मांगनी पड़ी माफी, बोलीं- प्लीज मुझसे नफरत मत करना...

बता दें कि पहले भी कई बार दिव्यांका की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन हर बार कपल ने उन्हें खारिज कर दिया था. फैंस लंबे समय से इस जोड़ी को पेरेंट्स बनते देखना चाहते थे और अब उम्मीद है कि इस बार खबर सच्ची साबित हो.

वर्क फ्रंट पर बात करें तो दिव्यांका फिलहाल किसी टीवी शो में एक्टिव नहीं हैं. उन्हें आखिरी बार रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13' में देखा गया था. फैंस ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: नोरा फतेही के गाने की पोर्न फिल्म से हो रही तुलना, कौनसी फिल्म का है गाना और क्यों हो रहा विवाद?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divyanka Tripathi, Divyanka Tripathi Pregnant, Divyanka Tripathi Baby Bump, Divyanka Tripathi Baby News, Vivek Dahiya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com