विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2017

ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद रिलीज हुआ 'शेफ' का पहला सॉन्ग, देखें VIDEO

तेरे मेरे.. गाने का म्यूजिक अमाल मलिक ने दिया है जबकि आवाज अरमान मलिक की है.

ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद रिलीज हुआ 'शेफ' का पहला सॉन्ग, देखें VIDEO
'शेफ' 6 अक्टूबर को रिलीज होगी.
  • 'शेफ' का पहला गाना रिलीज
  • पद्मप्रिया की यादों में खोए दिखे सैफ
  • अमाल मलिक का म्यूजिक, अरमान मलिक की आवाज
नई दिल्ली: सैफ अली खान स्टारर अपकमिंग फिल्म 'शेफ' के ट्रेलर को मिले बेहतरीन रिस्पॉन्स के बाद फिल्म का पहला गाना तेरे मेरे... रिलीज हो गया है. टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुआ यह गाना एक दिल को छू जाने वाला रोमांटिक सॉन्ग है. इसका म्यूजिक अमाल मलिक ने दिया है जबकि आवाज अरमान मलिक की है. गाने के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं. पूरा गाना सैफ अली खान और पद्मप्रिया जानकिरमन पर फिल्माया गया है. इसमें सैफ पुरानी यादों में खोए दिखाई दे रहे हैं.



कुछ दिनों पहले रिलीज हुए फिल्म 'शेफ' के ट्रेलर से इस बात का इशारा मिला कि फिल्म खाने से ज्यादा रिश्तों के बारे में है. कहानी की पृष्ठभूमि में केरल और विदेश में रहने वाला एक शेफ है, जो अपने बेटे के लिए कोचीन आता है. सैफ एक टूटे-फूटे फूड ट्रक में नई जान फूंकते भी नजर आ रए. यह फिल्म जॉन फेवरू की इसी नाम से बनी 2014 की फिल्म का ऑफिशियल रीमेक है. 'शेफ' 6 अक्तूबर को रिलीज हो रही है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan, Chef
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com