विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2019

'त्रिवेदी' के बारे में पूछते रह गए आमिर खान, लेकिन सैफ अली खान ने नहीं खोली जुबान- जानें क्या है मामला

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कई बॉलीवुड कलाकार 'सेक्रेड गेम्स (Sacred Games)' की कहानी के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे. इनमें एक नाम आमिर खान का भी है.

'त्रिवेदी' के बारे में पूछते रह गए आमिर खान, लेकिन सैफ अली खान ने नहीं खोली जुबान- जानें क्या है मामला
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने आमिर खान को लेकर किया खुलासा
  • सेक्रेड गेम्स की स्टोरी जानने के लिए उतावले रहते थे बॉलीवुड एक्टर
  • वेब सीरीज के बारे में जानने के लिए सैफ अली खान के पास आते थे फोन
  • 15 अगस्त को रिलीज होगा सेक्रेड गेम्स का पार्ट 2
नई दिल्ली:

वेब सीरीज की दुनिया में 'सेक्रेड गेम्स (Sacred Games)' ने लोगों का खूब दिल जीता था, इसके पहले पार्ट ने लोगों में इतनी एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी कि दर्शक सोशल मीडिया पर इसके दूसरे पार्ट की मांग करने लगे थे. यहां तक कि खुद बॉलीवुड कलाकार भी में 'सेक्रेड गेम्स (Sacred Games)' में आगे की कहानी जानने के लिए काफी उतावले थे. इस बात का खुलासा हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने एक इंटरव्यू के दौरान किया. सैफ अली खान ने 'द क्विंट' को दिए इंटरव्यू में बताया कि 'सेक्रेड गेम्स (Sacred Games)' के रिलीज होने के बाद उन्हें काफी कॉल आए थे. यहां तक कि बॉलीवु़ड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान (Aamir Khan) ने भी सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को फोन कर त्रिवेदी के बारे में जानने की कोशिश की थी. 

क्यूट अंदाज में नजर आईं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, बार-बार देखा जा रहा है Video

मीडिया को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने बताया "सेक्रेड गेम्स के रिलीज होने के बाद बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने मुझे मैसेज किया और कहा कि मैं तुमसे बात करना चाहता हूं. इस पर मैंने उन्हें कॉल किया. कॉल रिसीव करने के बाद आमिर खान ने कहा, "सुनो, यह त्रिवेदी कौन है? क्या वह मर चुका है? क्या हुआ उसका?" आमिर खान के पास इस तरह के कई सवाल थे, हालांकि, मैं उनका जवाब नहीं दे सकता था."

शाहरुख खान मालदीव की खूबसूरती को कर रहे थे कैमरे में कैद तो आर्यन और अबराम ने किया कुछ ऐसा, देखें Video

आमिर खान के अलावा बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने भी कॉल करके सैफ अली खान से में 'सेक्रेड गेम्स (Sacred Games)' के बारे में बात की थी. बता दें कि 'सेक्रेड गेम्स' अपने पार्ट टू के साथ एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है. 15 अगस्त पर रिलीज होने वाले 'सेक्रेड गेम्स 2' के ट्रेलर में इस बार कल्कि केकलां, पंकज त्रिपाठी और रणवीर शौरी भी नजर आ रहे हैं. खास बात तो यह है कि इस बार सेक्रेड गेम्स में पंकज त्रिपाठी थोड़े अलग अंदाज में नजर आएंगे. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sacred Games, Aamir Khan, Saif Ali Khan, Sacred Games 2, Aamir Khan Questions To Saif Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com