Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Full Bhojpuri Movie On YouTube: सास भी कभी बहू थी- इस टाइटल से दर्शकों को लगता है खासा प्यार है. पहले ये टाइटल कुछ और शब्दों के साथ जुड़कर टीवी पर आया. तब भी टीआरपी में चार्ट बस्टर साबित हुआ. इसी नाम से फिर भोजपुरी मूवी भी बनाई गई. जब ये फिल्म पर्दे पर आई, तब से इसकी पॉपुलैरिटी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. खास तौर से यूट्यूब पर इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. फिल्म के हिट्स इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि कहने ही क्या. आपको बताते हैं यू ट्यूब पर रिलीज होने के बाद से अब तक ये फिल्म कितने हिट्स हासिल कर चुकी है.
यूट्यूब पर अगर आप सास भी कभी बहू थी नाम की भोजपुरी मूवी देखना चाहते हैं तो आपको बी4यू भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर जाना होगा. यूट्यूब पर ये मूवी 29 जून को ही अपलोड की गई है. इतने कम समय में मूवी को एक करोड़ 72 लाख से ज्यादा हिट्स मिल चुके हैं. और ये सिलसिला अब भी बहुत तेजी से जारी है. जिसे देखकर ये कहा जा सकता है कि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिल्म सुपरहिट हो चुकी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सास भी कभी बहू थी भोजपुरी फिल्म
इस फिल्म की कहानी कैसी हो सकती है, ये समझने के लिए दिमाग पर ज्यादा जोर देने की जरूरत नहीं है. फिल्म के नाम से ही इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. नाम के अनुसार ही फिल्म सास बहू के रिश्तों की कहानी है. जिसमें कभी तल्खी है कभी तकरार है और कभी खूब सारा प्यार है. फिल्म के लीड रोल्स में आप आदित्य ओझा, संचिता बनर्जी, किरण यादव, संजय पांडेय, प्रकाश जैस, स्वेता वर्मा जैसे आर्टिस्ट को देख सकते हैं.
हिंदुस्तानी 2 मूवी रिव्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं