विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2019

Saaho: प्रभास को लेकर श्रद्धा कपूर ने खोला राज, बताया शॉट्स के बीच में बाहुबली करते थे कुछ ऐसा

Saaho: प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'साहो (Saaho)' रिलीज होने वाली है. श्रद्धा कपूर ने अब बाहुबली प्रभास को लेकर यह राज खोला है.

Also Read in
Saaho: प्रभास को लेकर श्रद्धा कपूर ने खोला राज, बताया शॉट्स के बीच में बाहुबली करते थे कुछ ऐसा
श्रद्धा कपूर ने 'बाहुबली' प्रभास (Prabhas) को लेकर किया खुलासा
  • प्रभास को लेकर श्रद्धा कपूर ने किया खुलासा
  • बताया, शूटिंग के दौरान क्या किया करते थे
  • 30 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
नई दिल्ली:

प्रभास (Prabhas) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की एक्शन थ्रिलर और मोस्ट अवेटेड फिल्म 'साहो (Saaho)' 30 अगस्त को रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है. लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर ने 'बाहुबली' प्रभास को लेकर एक खुलासा किया है. इंटरव्यू में श्रद्धा ने बताया कि फिल्म 'साहो' की शूटिंग के दौरान प्रभास का व्यवहार कैसा रहा और शूट के बीच में प्रभास क्या करते थे. बता दें फिल्म 'साहो' की शूटिंग 2 सालों तक चली. इस बीच देश, विदेश के कई हिस्सों में इस फिल्म को शूट किया गया, जिसमें आस्ट्रिया, हैदराबाद, मुंबई, अबू धाबी, दुबई, रोमेनिया और यूरोप के कई हिस्से शामिल है.

KBC Written Update: 'कौन बनेगा करोड़पति' में राजरानी को मिला अमिताभ बच्चन के साथ खेलने का मौका, जीते इतने रुपये

बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में श्रद्धा कपर (Shraddha Kapoor) ने प्रभास (Prabhas) को लेकर कहा, 'जब हम पहली बार मिले तो उन्हें मेरे और मेरी टीम के साथ कंफर्टेबल होने में ज्यादा वक्त नहीं लगा और मैं भी उनकी टीम के साथ जल्दी ही घुल-मिल गई. उनका 'सेंस ऑफ ह्यूमर' काफी अच्छा है और इन तीन सालों में हमारी बोडिंग काफी अच्छी हो गई.' जब श्रद्धा कपूर से प्रभास को लेकर पूछा गया कि इन तीन साल में उन्हें प्रभास में क्या बदलाव लगा. इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'प्रभास अपने काम को लेकर काफी उत्साही हैं.'

रानू मंडल के फेमस होने पर इस एक्ट्रेस ने की हिमेश रेशमिया की तारीफ, कहा- ऐसी किस्मत सबकी कहां...

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने आगे कहा, 'प्रभास (Prabhas) शूटिंग के समय हमेशा आराम से काम करते थे. शॉट्स के बीच-बीच मैं वो हंसते थे और सबके साथ मजाक करते थे. प्रभास और उनकी टीम ने हैदराबाद में मेरी बहुत केयर की और वो मुझे अच्छे से खाना भी खिलाते थे. टीम इस बात का हमेशा ध्यान रखती थी की मुझे घर की याद ना आए और अब हैदराबाद मेरा दूसरा घर बन गया है.' बता दें एक्शन थ्रिलर से भरपूर फिल्म 'साहो' आज रिलीज होगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saaho, Shraddha Kapoor, Prabhas, Prabhas And Shraddha Kapoor Video, Baahubali Prabhas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com