विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2025

कनाडा PM की रेस में इंडियन एक्ट्रेस, हनी सिंह के साथ मना चुकी हैं दिवाली, इस बॉलीवुड फिल्म में आईं थी नजर  

कनाडा के प्रधानमंत्री की रेस में एक पूर्व इंडियन एक्ट्रेस रूबी ढल्ला का भी नाम जुड़ रहा है. भारत की रूबी ढल्ला ने बतौर लिबरल पार्टी नेता के रूप में ट्रूडो के साथ काम किया है.

कनाडा PM की रेस में इंडियन एक्ट्रेस, हनी सिंह के साथ मना चुकी हैं दिवाली, इस बॉलीवुड फिल्म में आईं थी नजर  
Ruby Dhalla कनाडा के PM की रेस में है यह इंडियन एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

कनाडा भारतीयों के लिए दूसरा देश माना जाता है. कनाडा में भारतीयों की आबादी 18 लाख है, जो कि कुल जनसंख्या का 5 फीसदी है. ऐसे में कनाडा की राजनीति में भारतीयों का बड़ा योगदान रहता है. जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद से कनाडा में नए पीएम के लिए तैयारी हो रही है. वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री की रेस में एक पूर्व इंडियन एक्ट्रेस रूबी ढल्ला का भी नाम जुड़ रहा है. भारत की रूबी ढल्ला ने बतौर लिबरल पार्टी नेता के रूप में ट्रूडो के साथ काम किया है. पीएम की रेस में उनका काम उन्हें उम्मीदवार की लिस्ट में खड़ा कर सकता है. दरअसल, उन्होंने 2025 लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा पीएम चुनाव में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है. रूबी ढल्ला अगर कनाडा की प्रधानमंत्री बन जाती हैं तो वह इस देश की पहली अश्वेत महिला प्रधानमंत्री होंगी. आइए जानते हैं रूबी ढल्ला के बारे में.  

रूबी ढल्ला के कनाडा में मुद्दे
50 साल की ग्लैमरस ब्यूटीफुल राजनेत्री रूबी ढल्ला साल 2004 से कनाडा की राजनीति में एक्टिव हैं और इसी साल वह हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुनी गई थी. रूबी लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा की सदस्य हैं. कनाडा में रूबी ढल्ला खाने की चीजों पर बढ़ते दाम, लगातार बढ़ती हाउसिंग कॉस्ट, बढ़ते अपराध और अमेरिका की टैरिफ धमकियों जैसे मुद्दों पर बात करती आई हैं. नीना ग्रेवाल संग रूबी कनाडाई संसद में चुनी जाने वाली पहली भारतीय मूल की महिलाओं में से एक हैं. रूबी पंजाब के एक अप्रवासी परिवार से संबंध रखती हैं. रूबी का जन्म कनाडा के विनिपेग में 18 फरवरी 1974 को हुआ था.


रूबी ढल्ला के बारे में
रूबी ढल्ला एक बिजनेस वुमन, डॉक्टर और कनाडा में तीन बार की पॉपुलर सांसद हैं. रूबी ढल्ला, ढल्ला ग्रुप ऑफ कंपनीज की सीईओ और बतौर अध्यक्ष भी काम करती हैं. राजनीति में आने से पहले रूबी ढल्ला एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं. रूबी ने बॉलीवुड फिल्म 'क्यों? किस लिए?' में बतौर एक्ट्रेस रोल किया था. साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन विनोद तलवार ने किया था. फिल्म में रूबी ढल्ला एक्टर जेसन क्रूट और चिको सहरा संग नजर आई थीं. यह फिल्म हैमिल्टन सीरियल किलर सुखविंदर ढिल्लो के जीवन और हत्या पर बेस्ड थी. रूबी ने इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी. रूबी मिस इंडिया कनाडा ब्यूटी पेंजेट (1993)  में उप-विजेता रह चुकी हैं.

हनी सिंह के साथ मना चुकी हैं दिवाली

रूबी को भारत के मशहूर रैपर हनी सिंह के साथ भी देखा गया है. हनी सिंह ने साल 2024 में अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें रूबी ढल्ला अपनी मां के साथ रैपर संग नजर आई थीं. बता दें, कनाडा के 45वें प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए 20 अक्टूबर 2025 को मतदान होगा. 2021 कनाडाई जनगणना के आधार पर नई 343 सीटों पर होने वाला यह पहला चुनाव होगा.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ruby Dhalla, Ruby Dhalla Canada Pm, Ruby Dhalla News, Ruby Dhalla Photo Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com