विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2021

रुबीना दिलैक बॉलीवुड में कर रही हैं डेब्यू, 'पवित्र रिश्ता' के मानव के साथ आएंगी नजर

बिग बॉस 14 की विनर और मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को बॉलीवुड में मौका मिल गया है. रुबीना दिलैक की बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी जिसकी शूटिंग सितंबर 2021 से शुरू होने जा रही है.

रुबीना दिलैक बॉलीवुड में कर रही हैं डेब्यू, 'पवित्र रिश्ता' के मानव के साथ आएंगी नजर
बॉलीवुड में डेब्यू,करने जा रही हैं रुबीना दिलैक
नई दिल्ली:

बिग बॉस 14 की विनर और मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को बॉलीवुड में मौका मिल गया है. रुबीना दिलैक की बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी जिसकी शूटिंग सितंबर 2021 से शुरू होने जा रही है. इस बात की जानकारी फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने दी है और रुबीना दिलैक ने भी उनके ट्वीट पर मुहर लगा दी है. इस तरह रुबीना दिलैक के फैन्स के लिए गुड न्यूज है कि वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. 

यह है रुबीना दिलैक की डेब्यू फिल्म
रुबीना दिलैक की फिल्म को लेकर जानकारी देते हुए तरण आदर्श ने ट्वीट किया है, 'रुबीना दिलैक बिग स्क्रीन पर डेब्यू करने जा रही हैं. अर्ध के साथ म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल डायरेक्टर बनने जा रहs हैं. उन्होंने अपनी फिल्म के लिए रुबीना दिलैक को साइन किया है. पलाश की फिल्म में हितेन तेजवानी भी नजर आएंगी. अर्ध में राजपाल यादव भी नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग पलाश मुच्छल सितंबर 2021 से करेंगे.' इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए रुबीना दिलैक ने लिखा, 'अर्ध.'

रुबीना दिलैक यूं बनी टीवी की शक्ति
रुबीना दिलैक ने 2008 में लोकप्रिय टीवी सीरियल 'छोटी बहू' से अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद उन्होंने कई बड़े सीरियल्स में काम किया. 2018 में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला शादी के बंधन में बंध गए. इस समय रुबीना दिलैक 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' सीरियल में सौम्या के किरदार में नजर आ रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rubina Dilaik, Rubina Dilaik Bollywood Debut, Rubina Dilaik Ardh, Hiten Tejwani, रुबीना दिलैक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com