बॉलीवुड में अब एक बार फिर स्टार किड्स की एंट्री होना शुरू हो गया है. 90 के दशक एक्टर्स के बच्चे अब बड़े हो गये हैं और फिल्मों में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. शाहरुख खान, आमिर खान, सैफ अली खान और चंकी पांडे समेत कई स्टार्स के बच्चे डेब्यू कर चुके हैं तो कुछ के तैयारी में हैं. इस बीच 90 के दशक के एक और डैशिंग एक्टर रोनित रॉय के बेटे भी इस कतार में शामिल हैं. रोनित के बेटे उनसे ज्यादा टॉल और हैंडसम हैं और अकसर पिता के साथ कई बी-टाउन पार्टी में नजर आते हैं. रोनित अपने बेटे को अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी लाते हैं और पैप्स से उनका सामना कराते हैं. आइए जानते हैं रोनित रॉय के बेटे के बारे में...
रोनित रॉय का बेटा
रोनित रॉय के बेटे का नाम अगस्त्य रॉय है, जो कि 18 साल के हैं और अपनी पढ़ाई भी कर रहे हैं. अगस्त्य कद-काठी में अपने पिता से भी लंबे-चौड़े हैं. उनकी हाइट 6.6 फुट हैं. रोनित और उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और आए दिन अगस्त्य की नई-नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. अगस्त्य एक्टर की दूसरी शादी से हुए बच्चे हैं. रोनित ने दो शादी रचाई थी. पहली शादी जोआना से हुई थी और इस शादी से उन्हें बेटी ओना (1991) हुई थी और साल 1997 में दोनों का तलाक हो गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रोनित रॉय की फैमिली
इसके बाद रोनित ने मॉडल और एक्ट्रेस नीलम सिंह से शादी रचाई और इस शादी से एक्टर के दो बच्चे आडोर (बेटी) और अगस्त्य (बेटा) हुए. रोनित रॉय के बारे में बता दें वह अभी 59 साल के हैं और साल 1992 में उन्होंने फिल्म जान तेरे नाम से डेब्यू किया था, जो कि एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है, लेकिन डेब्यू हिट के बाद एक्टर की झोली में फिर कोई बड़ी फिल्म नहीं आई और देखते ही देखते वह साइड रोल एक्टर बन गए. टीवी में काम करने के दौरान उन्हें एकता कपूर के पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी की में मिस्टर बजाज के रोल से खूब शोहरत मिली थी. फिलहाल वह काजोल स्टारर फिल्म मां में दिख रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं