अपनी लाजवाब एक्टिंग से बॉलीवुड में खास पहचान बनाने वाले रोनित रॉय को हाल ही में अपनी फिल्म गुमराह की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान स्पॉट किया गया. लेकिन इस बीच उनकी सारी लाइमलाइट उनके साथ मौजूद उनके बेटे अगस्त्य ने लूट ली. इस मौके पर उनकी वाइफ नीलम भी उनके साथ मौजूद थीं. दरअसल रोनित रॉय अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर अपने बेटे और पत्नी नीलम के साथ पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते समय बेटे अगस्त्य ने अपनी सादगी से सबका मन जीत लिया.
अगस्त्य की हाइट काफी अच्छी है और इस दौरान वह काफी स्मार्ट भी लग रहे थे. हालांकि उनके बेटे को देख कई यूजर्स ने अजीबोगरीब कमेंट्स भी किए जिसे लेकर रोनित रॉय ने कमेंट कर सफाई भी दी. कुछ यूजर्स के कमेंट के जवाब में रोनित ने लिखा, 'उनका बेटा अबनॉर्मल या स्पेशल नहीं है बल्कि हाइट में थोड़ा ज्यादा और शर्मीला है'. उन्होंने कहा कि कुछ कमेंट्स उनके नोटिस में आए हैं. इसलिए वह कुछ चीजें क्लियर करना चाहते हैं. उनकी हाइट 15 साल की उम्र में 6 फीट 6 इंच हो गई थी, इसलिए वह अपनी नई ऊंचाई के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि, ‘मैं आप सभी को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इसे समझा और उनके बारे में अच्छी बातें कही'.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

गुमराह में लीड रोल में आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर हैं. जबकि फिल्म में रोनित रॉय भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. रोनित रॉय इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन वर्धन केतकर ने किया है, जबकि इसे भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी एक युवक की हत्या की जांच के आसपास घूमती हुई नजर आएगी.
ये भी देखें: नुकसान से बच गईं मलाइका अरोड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं