विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2021

रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया डिसूजा संग 'फिलहाल 2' सॉन्ग पर रोमांटिक डांस करते आए नजर, Video हुआ वायरल

रितेश देशमुख ने पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ एक रोमांटिक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है.

रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया डिसूजा संग 'फिलहाल 2' सॉन्ग पर रोमांटिक डांस करते आए नजर, Video हुआ वायरल
रितेश-जेनेलिया का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की फेमस क्यूटेस्ट रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी के काफी चर्चें भी होते हैं. अकसर दोनों के मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. फैन्स भी उनके फोटो और वीडियो का इंतजार करते हैं. हालही में दोनों का एक मजेदार वीडियो सामने आया है. जिसमें रितेश और जेनेलिया दोनों अक्षय कुमार के हालिया रिलीज सॉन्ग 'फिलहाल 2' पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

डांस वीडियो किया शेयर 

दोनों का ये फनी वीडियो रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, दोनों 'फिलहाल 2' सॉन्ग पर रोमांटिक डांस कर रहे होते है और अचानक जब रितेश दूसरी तरफ मुड़ते हैं तो वो गलती से डॉगी को किस कर बैठते हैं. वीडियो में दोनों का मजेदार अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. फैन्स कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'ओएमजी रितेश और जेनेलिया, आप दोनों बहुत क्यूट लग रहे हो'. उनके इस वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन बार देखा जा चूका है. 

रितेश देशमुख का करियर

बता दें. रितेश देशमुख ने 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनके साथ उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी थी. रितेश देशमुख हाउसफुल, एक विलेन, मस्ती, बागी और मर जांवा जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. वहीं उनके व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो, उन्होंने जेनेलिया से साल 2012 में शादी की थी. दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Riteish Deshmukh, Riteish Deshmukh And Genelia DSouza, Riteish Deshmukh Video Viral, Riteish Deshmukh Video With Genelia D'souza, Riteish Deshmukh Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com