विज्ञापन

ऋषि कपूर की पहली हीरोइन की 5 फोटो, 15 में शादी, 25 में सुपरस्टार पति से हुई अलग

फिल्म ‘बॉबी' से रातोंरात स्टार बनीं डिंपल ने जहां कामयाबी का शिखर देखा, वहीं रिश्तों की मुश्किलों का सामना भी किया. उनकी कहानी सिर्फ एक एक्ट्रेस की नहीं. बल्कि एक मजबूत महिला की भी है., जिसने हर दौर में खुद को संभाला और आगे बढ़ाया.

ऋषि कपूर की पहली हीरोइन की 5 फोटो, 15 में शादी, 25 में सुपरस्टार पति से हुई अलग
ऋषि कपूर की पहली हीरोइन की 5 फोटो, 15 में शादी, 25 में तलाक

हिंदी सिनेमा की ग्लैमरस और टैलेंटेड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. बहुत कम उम्र में उन्हें वो स्टारडम मिला, जिसका सपना लोग सालों तक देखते हैं. लेकिन इस चमक दमक के पीछे उनकी पर्सनल लाइफ में कई उतार चढ़ाव भी आए. 15 साल की उम्र में शादी, 17 में मां बनना और 25 की उम्र में पति से अलग हो जाना. ये सब उनके जीवन के बड़े मोड़ रहे. फिल्म ‘बॉबी' से रातोंरात स्टार बनीं डिंपल ने जहां कामयाबी का शिखर देखा, वहीं रिश्तों की मुश्किलों का सामना भी किया. उनकी कहानी सिर्फ एक एक्ट्रेस की नहीं. बल्कि एक मजबूत महिला की भी है., जिसने हर दौर में खुद को संभाला और आगे बढ़ाया.

ये भी पढ़ें: 45 साल की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत करेंगी ऋषि कपूर की बेटी, कपिल शर्मा की फिल्म की बनी हीरोइन

 डिंपल कपाड़िया का जन्म 8 जून 1957 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ. उनके पिता चुन्नीभाई कपाड़िया बिजनेसमैन थे. डिंपल बचपन से ही एक्टिंग की में रुझान रखती थीं. उन्होंने मुंबई के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई की. लेकिन उनका मन पढ़ाई से ज्यादा फिल्मों में लगता था.

महज 14 साल की उम्र में राज कपूर ने उन्हें फिल्म ‘बॉबी' के लिए चुना. 1973 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर नजर आए. फिल्म सुपरहिट रही और डिंपल रातोंरात स्टार बन गईं. उनके लुक और एक्टिंग ने हर किसी को प्रभावित किया.

फिल्म रिलीज होने से पहले ही डिंपल ने सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर ली. जो उनसे करीब 15 साल बड़े थे. 17 साल की उम्र में वो मां बनीं. उनकी दो बेटियां हैं ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना.

शादी के बाद डिंपल ने परिवार को प्रायोरिटी दी और फिल्मों से दूरी बना ली. करीब 12 साल तक वो पर्दे से दूर रहीं. 1980 के दशक में रिश्तों में खटास आई और 1982 में वो अपनी बेटियों के साथ अलग हो गईं. हालांकि दोनों ने ऑफिश्यली तलाक नहीं लिया.

लंबे ब्रेक के बाद डिंपल ने 1985 में फिल्म ‘सागर' से वापसी की. इस फिल्म के बाद उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाईं और साबित किया कि टैलेंट और हिम्मत के दम पर कभी भी नई शुरुआत की जा सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com