इमरान हाशमी और ऋषि कपूर
- मलयालम डायरेक्टर बना रहे हैं फिल्म
- ऋषि कपूर हैं फिल्म में
- इमरान हाशमी भी हैं उनके साथ
नई दिल्ली:
मलयालम फिल्मकार जीतू जोसेफ अभिनेता ऋषि कपूर और इमरान हाशमी अभिनीत हॉरर फिल्म से बॉलीवुड में आगाज करने की तैयारी कर रहे हैं. वे मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम' का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं. एज्योर एंटरटेनमेंट और वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स ने एक बयान के जरिए जीतू जोसेफ की पहली हिंदी फिल्म के निर्माण में सहयोग की घोषणा की. जोसेफ ने कहा, "कुछ समय से हिंदी फीचर फिल्म का निर्देशन करने पर विचार कर रहा था. मैं सही कहानी के इंतजार में था."
प्रिया प्रकाश वारियर पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, अपने खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग
उन्होंने कहा, "हॉरर के पुट के साथ इस आपराधिक रहस्यमयी फिल्म ने मुझे बेहद रोमांचित किया. फिल्म में दो दिग्गज कलाकार हैं. मैं जल्द ही इस फिल्म को शुरू करने के लिए उत्सुक हूं." फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है. यह मई से जुलाई के बीच में एक ही चरण में फिल्माई जाएगी.
Video: NDTV Youth For Change-इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता ने लिया हिस्सा
बिग बॉस में बनकर आती थी जल्लाद की परी, करने जा रही हैं बॉलीवु़ड डेब्यू
इमरान ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि यह फिल्म 'गेम चेंजर' साबित होगी. वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अजीत अंधारे ने कहा कि जीतू जोसेफ की फिल्म 'दृश्यम' का हिंदी रीमेक बनाने के बाद से हम जीतू के साथ हिंदी में फिल्म बनाने के लिए कहानी की तलाश में थे. वैसे भी इमरान हाशमी को एक हिट फिल्म की दरकार है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rishi Kapoor