बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पर रेप का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस ने आज ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) से माफी मांग ली है. एक्ट्रेस ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अपना माफीनामा दिया. एक्ट्रेस द्वारा एक टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान की गई कुछ टिप्पणियों के खिलाफ ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था. ऋचा चड्ढा ने बीते 6 अक्टूबर को एक्ट्रेस पर 1 करोड़ 10 लाख के मानहानि का मुकदमा ठोका था. ऋचा ने आरोप लगाया था कि एक टीवी इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने उन्हें झूठे मामले में घसीटा और उनके नाम को अपमानजनक ढंग से पेश किया.
सोशल मीडिया के जरिए हुई 'बाबा का ढाबा' की मदद तो बॉलीवुड एक्टर बोले- यह मंच किसी गरीब...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस को आपसी विवाद निपटाने के लिए ''सहमति की शर्तें'' दायर करने की खातिर दो दिन का समय दिया था. एक्ट्रेस ने प्रसिद्ध फिल्मकार अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाते हुए ऋचा चड्ढा और दो अन्य महिला कलाकारों को भी विवाद में घसीटा था. एक्ट्रेस की ओर से पेश वकील नितिन सतपुते ने पिछले हफ्ते उच्च न्यायालय से कहा था कि उनकी मुवक्किल ने अपने बयान पर खेद व्यक्त किया है और वह इसे वापस लेने के अलावा माफी मांगने को तैयार हैं.
सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद शेयर किया Video, यूजर्स ने मेकअप को लेकर किया ट्रोल
हालांकि, सोमवार को ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) की ओर से पेश वकील सवीना बेदी सच्चर ने न्यायमूर्ति ए के मेनन की एकल पीठ से कहा कि पिछले सप्ताह अदालत की सुनवाई के बाद बचाव पक्ष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए कहा था कि वह कभी माफी नहीं मांगेंगी. इस पर अदालत ने सतपुते से सवाल किया कि क्या एक्ट्रेस की दिलचस्पी इस मामले के समाधान में है. सतपुते ने दोहराया था कि एक्ट्रेस अपना बयान वापस ले रही हैं और माफी मांग रही हैं लेकिन इसमें कुछ शर्तें हैं. सतपुते ने कहा था कि इस मामले के समाधान के बाद, वादी (चड्ढा), प्रतिवादी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं कराएंगी."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं