एक्ट्रेस-मॉडल रिया चक्रवर्ती ने ड्रग से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद जेल के अंदर अपने एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की है. करिश्मा मेहता के पॉडकास्ट पर बात करते हुए, रिया ने कहा कि जेल में बिताया गया हर दिन एक साल जैसा लगता था. उन्होंने यह भी कहा कि तब यह एक मुश्किल समय था और उन्होंने 'गहरे डिप्रेशन और काला अंधेरा' महसूस किया. रिया ने कहा, "जेल असल में एक बहुत ही अलग दुनिया है क्योंकि जेल में कोई समाज नहीं है. समानता की एक अजीब भावना है. हर कोई एक नंबर है, कोई व्यक्ति नहीं है. जब आप अंडर ट्रायल जेल में होते हैं तो आप एक यूटी नंबर होते हैं. यह एक अजीब दुनिया है. यह बहुत डेवलप्ड भीड़ है. यह जिंदा रहने की कोशिश है. आपको हर दिन जीना होता है और हर दिन एक साल जैसा लगता है. एक दिन खत्म होने में बहुत समय लगता है क्योंकि आप सचमुच कुछ नहीं कर रहे होते हैं."
रिया ने 'डिप्रेशन और अंधेरे' के बारे में बात की
"वहां मेरे लिए पहले दो हफ्तों में इस हालात से तालमेल बैठाना वाकई बहुत मुश्किल था क्योंकि कोई भी कभी नहीं मानता कि वह जेल जा रहा है. एक बार जब आप वहां पहुंच जाते हैं तो यह समझने में बहुत समय लगता है कि ऐसा हुआ है. वहां एक गहरा डिप्रेशन और अंधेरा है जिसे मैंने साफतौर से महसूस किया है. अब आप वास्तव में नेगेटिव सोच रहे हैं. मैं हमेशा से ही बहुत ही खुशमिजाज, पॉजिटिव इंसान रही हूं." उन्होंने कहा.
रिया ने डांस, योग और कविताएं सिखाईं
उन्होंने उस पल को याद किया जब उन्हें अंधेरे के बाद रोशनी मिली. जेल के अंदर उनके साथ रहने वाली महिलाओं के बारे में बात करते हुए रिया ने कहा कि उनमें से कुछ को अपने जीवन में कोई उम्मीद नहीं थी और उन्होंने हार मान ली थी. इसलिए उन्होंने उन्हें योग सिखाना शुरू कर दिया. उनके लिए डांस क्लास लीं और बच्चों को कविताएं सिखाईं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रिया और सुशांत सिंह राजपूत
रिया दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं. वह 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. सुशांत के माता-पिता ने रिया के खिलाफ कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था. उन्हें सितंबर 2020 में ड्रग से संबंधित एक मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार किया गया था. यह सुशांत की मौत की जांच के दौरान सामने आया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं