विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2020

रिया चक्रवर्ती साल 2021 की शुरुआत में कर सकती हैं वापसी, निर्देशक रूमी जाफरी ने किया खुलासा

2021 में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी कर सकती हैं. इस बात की जानकारी निर्देशक रूमी जाफरी ने दी है.

रिया चक्रवर्ती साल 2021 की शुरुआत में कर सकती हैं वापसी, निर्देशक रूमी जाफरी ने किया खुलासा
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) 2021 में कर सकती हैं वापसी
  • रिया चक्रवर्ती साल 2021 में बॉलीवुड में कर सकती हैं वापसी
  • निर्देशक रूमी जाफरी ने दी रिया चक्रवर्ती की जानकारी
  • हाल ही में रिया चक्रवर्ती और रूमी जाफरी की हुई थी मुलाकात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) इस काफी सुर्खियों में रही थीं. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस के कारण रिया चक्रवर्ती को एक महीना मुंबई के बायकल्ला जेल में भी बिताना पड़ा था. ऐसे में रिया चक्रव्रती फिल्मी दुनिया से भी इस साल दूर ही रहीं. लेकिन साल 2021 में रिया चक्रवर्ती एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी कर सकती हैं. इस बात की जानकारी निर्देशक रूमी जाफरी ने दी है. रूमी जाफरी रिया चक्रवर्ती के खास दोस्त हैं, जिन्होंने हाल ही में एक्ट्रेस से मुलाकात भी की है. हाल ही में स्पॉटबॉय को दिये इंटरव्यू में रूमी जाफरी ने बताया कि वह साल 2021 में बॉलीवुड में वापसी कर सकती हैं. 

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के बारे में बात करते हुए रूमी जाफरी ने कहा, "यूं तो साल 2020 हर किसी के बुरा रहा, लेकिन रिया चक्रवर्ती के लिए बेहद डरावना रहा. रिया के केस में ट्रॉमा अगले ही स्तर का था. हम यह सोच भी नहीं सकते कि एक अच्छी खासी मिडल क्लास फैमिली की लड़की को एक महीने जेल में बिताना पड़ा. उसने रिया को झकझोर कर रख दिया है. लेकिन वह अगले साल की शुरुआत में ही काम पर वापस लौट आएंगी. मेरी हाल ही में रिया चक्रवर्ती से मुलाकात हुई है. वह शांत थी और मैं इस बात के लिए उस पर इल्जाम भी नहीं सकता, जिस चीज से वह गुजरी है. जैसे ही स्थिति ठीक होगी, मुझे लगता है, रिया के पास कहने के लिए बहुत कुछ है."

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से ही रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर कई तरह के सवाल उठाए गए थे. सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की और से रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एक्टर को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया गया था. इसके साथ ही एक्ट्रेस पर यह भी आरोप लगा था कि उन्होंने सुशांत के बैंक एकाउंट से 15 करोड़ रुपये ट्रांशपर किये हैं. रिया चक्रवर्ती को एनसीबी द्वारा ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, रिया चक्रवर्ती को बीते सात अक्टूबर को बेल मिल गई थी. वहीं, रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती को करीब 3 महीने बाद बेल मिली थी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rhea Chakraborty, Rhea Chakraborty Comeback In 2021, Rhea Chakraborty Will Back In 2021, Rhea Chakraborty Career
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com