धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. इस फिल्म ने अब तक कमाई में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. धुरंधर 2 से पहले धुरंधर ने सिनेमाघरों में कामयाबी के झंडे गाड़े थे. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दूसरे जिस एक्टर ने अपनी एक्टिंग से सुर्खियां बटोरी थीं, वह अक्षय खन्ना हैं. अक्षय खन्ना ने धुरंधर में पाकिस्तान के ल्यारी के मशहूर गैंगस्टर रहमान डकैत का रोल किया था. रहमान डकैत असल जिंदगी में कैसा था, इसको लेकर एनडीटीवी ने पत्रकार आदित्य राज कौल ने बताया है.
कैसा था रहमान डकैत
आदित्य राज कौल ने धुरंधर के लिए रिसर्च का भी काम किया था. ऐसे में उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया है कि रहमान डकैत सच में बहुत शातिर, कसाईनुमा और खतरनाक सोच वाला था. उसके मारने का तरीका सबसे अलग होता था और अक्षय खन्ना ने इस रोल को तो इसे एकदम की जबरदस्त तरीके से किया है. वह बहुत अलग तरह की शख्सियत हैं. इसके अलावा आदित्य राज कौल ने और भी ढेर सारी बातें की हैं.
ये भी पढ़ें: जब 13 साल पहले अक्षय कुमार ने ऐसे की थी एकता कपूर के नुकसान की भरपाई, चौंक गई थीं एकता कपूर
धुरंधर कलेक्शन
आपको बता दें कि फिल्म धुरंधर ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में 1300 से ज्यादा करोड़ रुपये की कमाई की. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने दिया है. धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे. धुरंधर का सीक्वल धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ. इसके बाद से यह फिल्म हर दिन शानदार कमाई कर रही है.धुरंधर द रिवेंज अब तक 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं