फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज के निर्देशक आदित्य धर ने सिख समुदाय की नाराजगी को लेकर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कुछ लोग फिल्म के प्रमोशनल कंटेंट को तोड़-मरोड़कर गलत कहानी फैला रहे हैं. विवाद की वजह एक ऐसी फोटो थी जिसमें रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी (हमजा) को पगड़ी और कड़ा पहने हुए सिगरेट पीते दिखाया गया. सिख समुदाय ने इसे अपनी धार्मिक भावनाओं के साथ छेड़छाड़ मानते हुए आपत्ति जताई और महाराष्ट्र के सिख संगठन ने फिल्म निर्माताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई.
निर्देशक आदित्य धर ने साफ कहा कि यह इमेज पूरी तरह फर्जी है. यह फिल्म का कोई ऑफीशियल पोस्टर या प्रमोशनल कंटेंट नहीं है, बल्कि लोगों द्वारा AI से बनाई गई या एडिट की गई तस्वीर है. उन्होंने लिखा, “फिल्म को देश और दुनिया भर के दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है, इसके लिए मैं आभारी हूं. लेकिन कुछ लोग गलत नैरेटिव सेट करने के लिए ऑफीशियल कंटेंट को मॉर्फ कर रहे हैं. यह तस्वीर फिल्म में कहीं नहीं है और न ही हमारे किसी ऑफिशियल रिलीज में.”

Photo Credit: Screengrab from the trailer
यह भी पढ़ें: राजपाल यादव 38 दिन बाद भी दिल से नहीं निकाल पा रहे जेल का खौफ और स्याह रातें, उन दिनों को बताया 'मौत बराबर'
आदित्य धर ने आगे कहा कि वे सिख समुदाय के प्रति गहरी श्रद्धा रखते हैं और फिल्म में हर चीज संवेदनशीलता और सम्मान के साथ दिखाई गई है. उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे केवल आधिकारिक कंटेंट पर भरोसा करें और AI से फैलाई जा रही गलत सूचनाओं में न फंसें.
फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस के रोल में हैं, जो अपने परिवार के साथ हुए अन्याय के बाद बदला लेने की कहानी है. निर्देशक का कहना है कि किसी भी आधिकारिक पोस्टर या सीन में विवादित तरीके से सिख प्रतीकों के साथ धूम्रपान नहीं दिखाया गया है. यह पूरा मामला गलतफहमी और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी पर आधारित है. निर्देशक का यह बयान समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए विवाद को शांत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Collection Day 7: सबसे तेज 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी धुरंधर 2, सातवें दिन कमाए इतने करोड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं