भारत का सबसे महंगा कमर्शियल ऐड एक बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर के बजट में बनाया गया था. यह किसी महंगी कार, जूलरी, प्रीमियम कपड़े या रियल एस्टेट जैसे लक्जरी प्रोडक्ट के लिए नहीं था. यह टीवी ऐड एक एफएमसीजी ब्रांड के लिए था जो नेस्ले की मैगी के मार्केट में पकड़ बनाने की कोशिश कर रहा था. इसका हल था का एक सॉलिड ऐड जो किसी एक्शन फिल्म की तरह हो...कुल मिलाकर जो दर्शकों का ध्यान खींच सके.
इस ऐड को डायरेक्ट किसी और ने नहीं बल्कि रोहित शेट्टी ने किया. जिन्होंने अपनी एक्शन फिल्मों से कई दफा लोगों का दिल जीता है. विज्ञापन को भारत के सबसे अमीर फिल्म स्टूडियो यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था और इसमें वीएफएक्स से लेकर हर लेटेस्ट टेक्नीक का इस्तेमाल किया गया था. इसमें काम करने वाला स्टार भी इतना महंगा था कि उस वजह से ऐड का बजट 75 करोड़ रुपये हो गया था. यह चिंग्स नूडल्स ब्रांड के लिए था. इसमें बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने काम किया था.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
इसका टाइटल 'रणवीर चिंग रिटर्न्स' था. 5 मिनट 30 सेकंड के इस ऐड का टेलीविजन प्रीमियर 28 अगस्त, 2016 को हुआ. ऑनलाइन, इसे केवल 2 दिनों में YouTube पर 20 लाख से ज्यादा बार देखा गया. अपनी पॉपुलैरिटी के चरम पर रणवीर सिंह से ब्रांड एंडोर्स करवाना काम आया और इसकी सेल में 150 प्रतिशत की बढ़त देखी गई.
इस बीच, कॉर्पोरेट जांच और जोखिम परामर्श फर्म क्रोल के निष्कर्षों के अनुसार 2022 में स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को पछाड़ने के बाद रणवीर सिंह फिलहाल भारत के मोस्ट वैल्यूड सेलिब्रिटी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं