विज्ञापन

रणवीर सिंह का पाकिस्तान कनेक्शन! फैमिली का ये शख्स रहा पाकिस्तानी डिप्लोमैट, दुनिया भर में था नाम

रणवीर की दादी के भाई सैमुअल मार्टिन बर्क (एसएम बर्क) का पाकिस्तान से गहरा नाता था. सैमुअल एक जाने-माने पाकिस्तानी डिप्लोमैट, शिक्षाविद और लेखक थे.

रणवीर सिंह का पाकिस्तान कनेक्शन! फैमिली का ये शख्स रहा पाकिस्तानी डिप्लोमैट, दुनिया भर में था नाम
रणवीर सिंह की फैमिली का ये शख्स रहा पाकिस्तानी डिप्लोमैट
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर 2 को लेकर चर्चा में है. फिल्म ने 600 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है और हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही है. फिल्म में रणवीर एक भारतीय जासूस के रोल में हैं, जो पाकिस्तान में रहकर वहां के माफिया और अपराधियों का खातमा करता है. फिल्म में पाकिस्तान के ल्यारी की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में रणवीर का कैरेक्टर अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में बिताता है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर सिंह का नाता सच में पाकिस्तान से रहा है. भले ही रणवीर खुद कभी पाकिस्तान न गए हों लेकिन पीढ़ियों पहले उनके परिवार में एक शख्स पाकिस्तानी डिप्लोमैट रहा है.  

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें -धुरंधर 2 के आलम भाई ने मां से भी छिपाकर रखा था कर रहे हैं कौन सा रोल, फिल्म देखने के बाद आया चौंकाने वाला रिएक्शन

कौन थीं रणवीर सिंह की दादी चांद बर्क?

रणवीर सिंह की दादी चांद बर्क हिंदी और पंजाबी सिनेमा की एक जानी-मानी कैरेक्टर एक्ट्रेस थीं. उन्होंने 1940 से 1960 के दशक के दौरान ढेरों फिल्में की और वह "पंजाब की डांसिंग लिली" के नाम से मशहूर थीं. उन्होंने सुंदर सिंह भवनानी से शादी. शादी से उनके एक बेटा हुआ, जिसका नाम जगजीत भवनानी है, जो रणवीर के पिता हैं.

यह भी पढ़ें -Dhurandhar 2 : अर्जुन रामपाल ने शेयर की ‘धुरंधर 2' की BTS फोटोज, हमजा और मेजर इकबाल का ‘ब्रोमांस' देख फैंस हुए खुश

रणवीर के दादी के भाई थे पाकिस्तानी डिप्लोमैट

रणवीर की दादी के भाई सैमुअल मार्टिन बर्क (एसएम बर्क) का पाकिस्तान से गहरा नाता था. सैमुअल एक जाने-माने पाकिस्तानी डिप्लोमैट, शिक्षाविद और लेखक थे. देश के बंटवारे के पहले वह इंडियन सिविल सर्विस (ICS) के सदस्य रहे. सैमुअल ने लाहौर के गवर्मेंट कॉलेज से ही बीए और एमए की डिग्री ली थी. वे एक जाने माने पाकिस्तानी क्रिस्चियन डिप्लोमैट बने, उन्होंने 11 देशों में दूत और कनाडा में उच्चायुक्त के रूप में सेवा की. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने मिनेसोटा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के तौर पर काम किया. 'A Life of Fulfilment' के नाम से उनकी ऑटोबायोग्राफी लिखी गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com