विज्ञापन

Dhurandhar 2 : अर्जुन रामपाल ने शेयर की ‘धुरंधर 2’ की BTS फोटोज, हमजा और मेजर इकबाल का ‘ब्रोमांस’ देख फैंस हुए खुश

अर्जुन रामपाल ने अपने पोस्ट के कैप्शन में अपने फिल्मी सफर को याद करते हुए एक भावुक संदेश लिखा. उन्होंने बताया कि बचपन में काउबॉय बनने के खेल से लेकर अपनी पहली फिल्म Moksha और अब ‘धुरंधर 2’ तक का सफर उनके लिए बेहद खास रहा है.

Dhurandhar 2 : अर्जुन रामपाल ने शेयर की ‘धुरंधर 2’ की BTS फोटोज, हमजा और मेजर इकबाल का ‘ब्रोमांस’ देख फैंस हुए खुश
अर्जुन रामपाल ने शेयर की ‘धुरंधर 2’ की BTS फोटोज
नई दिल्ली:

अर्जुन रामपाल ने अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 के सेट से एक खास ‘बिहाइंड-द-सीन्स' (BTS) झलक शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. उनकी इस पोस्ट ने न सिर्फ फैंस का दिल छू लिया, बल्कि फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट भी कई गुना बढ़ा दी है. अर्जुन ने अपने पोस्ट के कैप्शन में अपने फिल्मी सफर को याद करते हुए एक भावुक संदेश लिखा. उन्होंने बताया कि बचपन में काउबॉय बनने के खेल से लेकर अपनी पहली फिल्म Moksha और अब ‘धुरंधर 2' तक का सफर उनके लिए बेहद खास रहा है. उन्होंने अपनी “फैन फैमिली” का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इस सफर में साथ बने रहने वाले हर इंसान की वजह से ही वह आज इस मुकाम पर हैं. साथ ही उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और पूरी टीम का आभार जताया.

वायरल हुई BTS तस्वीरें
पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीरों में से दो फोटो सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. एक तस्वीर में अर्जुन अपने ‘मेजर इकबाल' के दमदार लुक में नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी में उनके साथ रणवीर सिंह ‘हमजा' के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री को देखकर फैंस “ब्रोमांस” की चर्चा कर रहे हैं. इसके अलावा BTS क्लिप में अक्षय खन्ना की झलक ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा.

फैंस के आए रिएक्शन 
पोस्ट सामने आते ही कमेंट सेक्शन में फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. किसी ने अर्जुन के पुराने लुक को याद किया, तो किसी ने उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ की. एक फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा—“हमजा और मेजर इकबाल का ब्रोमांस देखने को मिलेगा क्या?”

ये भी पढ़ें -Dhurandhar 2 box office News: पहले हफ्ते की तुलना में धीमी पड़ी 'धुरंधर-2' की रफ्तार, वीकेंड पर इतनी हुई कमाई

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन
फिल्म धुरंधर 2 ने इंटरनेशनल मार्केट में भी इतिहास रच दिया है. इसने बाहुबली 2: द कन्क्लूजन का अमेरिका में बना रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

ये भी पढ़ें - Dhurandhar 2 : नबील गबोल नहीं, ये पाक नेता है असली जमील जमाली, यालीना जैसी है बेटी, 'सारे जहां से अच्छा' गाते वीडियो वायरल

स्टारकास्ट
फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.  फिलहाल, फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स और सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चा को देखकर साफ है कि ‘धुरंधर 2' आने वाले समय में और भी बड़े रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com