विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2018

रणवीर सिंह ने बिना बुलाए ही इस शादी में मारी 'एंट्रियां' और फिर हुआ कुछ ऐसा...देखें Video

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जब से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ विवाह बंधन में बंधे हैं, उनके पांव जमीन पर ही नहीं पड़ रहे हैं. हाल ही में वे बिन बुलाए एक शादी में ही पहुंच गए.

रणवीर सिंह ने बिना बुलाए ही इस शादी में मारी 'एंट्रियां' और फिर हुआ कुछ ऐसा...देखें Video
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बिना बुलाए ही पहुंचे इस शादी में, Video हुआ वायरल
  • बिन बुलाए शादी में पहुंचे रणवीर
  • शादी में मच गया हंगामा
  • वर-वधू से यूं मिले रणवीर सिंह
नई दिल्ली: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जब से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ विवाह बंधन में बंधे हैं, उनके पांव जमीन पर ही नहीं पड़ रहे हैं. 14-15 नवंबर को रणवीर सिंह और दीपुका पादुकोण ने इटला के लेक कोमो में शादी रचाई थी, और तब से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के तेवर ही बदले नजर आ रहे हैं. वैसे भी उन्हें बिंदास अंदाज के लिए पहचाना जाता है. कुछ दिन पहले ईशा अंबानी की शादी में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह ने जमकर ठुमके लगाए थे, और उनके वीडियो खूब वायरल हुए थे. फिर वे दिनेश विजन की शादी में भी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का जलवा रहा. लेकिन रणवीर सिंह हाल ही में एक शादी में बिना बुलाए ही पहुंच गए.

2.0 Box Office Collection Day 19: रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' का दमदार कलेक्शन, तीन हफ्तों में कमाए इतने करोड़
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


सुशांत सिंह राजपूत ने एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता के पोस्ट पर किया कमेंट, बोले- 'मैं यह देखकर बहुत खुश हूं कि...'

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में रणवीर सिंह एक शादी में एंट्री करते हैं, और वहीं मौजूद लोग उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं. रणवीर सिंह बहुत ही प्यार के साथ सबसे मिलते हैं, और मंडप में पहुंच जाते हैं. रणवीर सिंह का ये वीडियो एक बार फिर उनकी बेबाकी की ओर इशारा करता है, और दिखाता है कि शादी के बाद भी वे बिल्कुल नहीं बदले हैं. रणवीर सिंह ये कह भी चुके हैं कि शादी के बाद वे बदलने वाले नहीं हैं. रणवीर सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है.

सलमान खान ने कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और जैकलीन फर्नींडिस के साथ मनाया न्यू ईयर, देखें Video
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


Taimur Ali Khan ने पापा सैफ संग यूं की मस्ती, बिना टीशर्ट के यूं घूमते आए नजर... देखें Pics

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सिम्बा (Simmba)' के प्रमोशन में लगे हैं. रणवीर सिंह टेलीविजन से लेकर हर उस मंच का इस्तेमाल अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए कर रहे हैं, जो उपलब्ध है. रणवीर की इस शादी में एंट्री को भी प्रमोशन के तौर पर देखा जा रहा है. रणवीर सिंह की 'सिम्बा (Simmba)' 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में सारा अली खान (Sara Ali Khan) नजर आएंगी. 'सिम्बा' को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है, और ये साउथ की सुपरहिट फिल्म 'टेम्पर (Temper)' का रीमेक है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh Deepika Padukone Wedding, Simmba Ranveer Singh, Ranveer Singh Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com