विज्ञापन

नेटफ्लिक्स ने खोला Dhurandhar से जुड़ा ये दिलचस्प राज, इस एक्टर से है खास कनेक्शन

अगर आप आदित्य धार की फिल्म धुरंधर थिएटर में नहीं देख पाए हैं तो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख लें. फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है.

नेटफ्लिक्स ने खोला Dhurandhar से जुड़ा ये दिलचस्प राज, इस एक्टर से है खास कनेक्शन
‘धुरंधर’ के लिए रणवीर सिंह ने की थी ऐसी डिमांड
नई दिल्ली:

पिछले साल यानी 2025 में रिलीज हुई रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर आदित्य धार की फिल्म ‘धुरंधर (Dhurandhar)' ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी. बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कलेक्शन करने के बाद अब ये फिल्म आखिरकार नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है. जिन लोगों ने फिल्म को थिएटर में देखना मिस कर दिया वो अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख रहे हैं और अपना रिएक्शन अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के लिए रणवीर सिंह ने अजीब डिमांड की थी. क्या थी वो डिमांड देखें.

रणवीर सिंह ने रखी थी ये शर्त?

सोशल मीडिया पर रेडिट का एक पोस्ट वायरल हो रहा है जो रणवीर सिंह की वैनिटी वैन की जानकारी से जुड़ा है. दरअसल, इस पोस्ट में दिख रहा है कि किस-किस स्टार को अलग से वैनिटी वैन दी गई थी. इसमें 'हमजा' यानी रणवीर सिंह की वैनिटी वैन का नाम तो है ही साथ ही 'हमजा' के स्टाफ के लिए अलग वैन, 'हमजा' के लिए एक अलग नॉर्मल वैन का भी जिक्र है. वायरल पोस्ट से ये साफ नजर आ रहा है कि रणवीर केवल अपना ही नहीं अपने स्टाफ का भी बहुत ध्यान रखते हैं.  जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि धुरंधर के लिए रणवीर सिंह ने 30-50 करोड़ की फीस ली थी. 

Ranveer's Vanity Vans
byu/Affectionate_Fox8196 inBollyBlindsNGossip

ये भी पढ़ें- 57 दिनों में सिनेमाघर में नहीं ओटीटी पर देखी इस डायरेक्टर ने धुरंधर, बोला- धुरंधर 2 का इंतजार है

नेटफ्लिक्स पर आई धुरंधर

‘धुरंधर' के ओटीटी वर्जन को लेकर तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें कुछ लोग ओटीटी वर्जन में खामियां भी गिनवा रहे हैं. इसी बीच इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर शेखर कपूर ने फिल्म की जमकर तारीफ की है. शेखर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘आखिरकार नेटफ्लिक्स पर धुरंधर देखी. जबरदस्त कहानी और छोटे किरदारों की भी बहुत अच्छी एक्टिंग. डायरेक्टर आदित्य धार को जितनी भी तारीफ मिल रही हैं वो उसके हकदार हैं. प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे को बधाई और ‘धुरंधर 2' का इंतज़ार है.

वैसे शेखर कपूर को भले ही फिल्म ओटीटी पर देखने के बाद पसंद आई हो, लेकिन जिन लोगों ने इसे थिएटर्स में देखा है वो इसे नेटफ्लिक्स पर देखने के बाद काफी निराश हुए हैं. दरअसल, लोगों का कहना है कि फिल्म के कुछ सीन्स ओटीटी पर काट दिए गए हैं, वहीं बैकग्राउंड में कलर्स से भी छेड़छाड़ कर उन्हें काफी हल्का कर दिया गया है. इसलिए थिएटर्स में बिग स्क्रीन पर फिल्म का मजा ले चुके लोगों को ये ओटीटी पर पसंद नहीं आ रही है.

कब आएगा ‘धुरंधर' का पार्ट 2

‘धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद अब लोगों को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है जो कि साल 2026 में ही 19 मार्च में रिलीज किया जाएगा. ईद के मौके पर फिल्म रिलीज करना मेकर्स के लिए अक्सर अच्छा ही साबित होता है, लेकिन इस बार ‘धुरंधर' मैदान में अकेली नहीं होगी. मार्च में 19 तारीख को ही ‘केजीएफ' सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक' भी रिलीज हो रही है. अब देखना होगा कि फिल्म आपस में टकराएंगी या दोनों में किसी एक फिल्म की रिलीज डेट बदल दी जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com