विज्ञापन

Ranveer Singh: कहीं धुरंधर ने तो नहीं बढ़ा दी रणवीर सिंह की मुश्किलें? ये हो सकती है रणवीर सिंह को धमकी वजह

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को हाल ही में एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला है, जिसमें करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग की गई है. यह धमकी व्हाट्स ऐप पर आई, और इसके बाद मुंबई पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है.

Ranveer Singh: कहीं धुरंधर ने तो नहीं बढ़ा दी रणवीर सिंह की मुश्किलें? ये हो सकती है रणवीर सिंह को धमकी वजह
Ranveer Singh: कहीं धुरंधर ने तो नहीं बढ़ा दी रणवीर सिंह की मुश्किलें?

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को हाल ही में एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला है, जिसमें करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग की गई है. यह धमकी व्हाट्स ऐप पर आई, और इसके बाद मुंबई पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है. यह घटना रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के कुछ दिनों बाद हुई है. हालांकि अभी पुलिस की ओर से किसी भी तरह का बयान नहीं आया है. लेकिन सवाल यह है कि क्या इस फिरौती की धमकी के पीछे कोई बड़ा मकसद है? कहीं इसकी वजह धुरंधर की कामयाबी तो नहीं. आइए जानते हैं...

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह को मिली धमकी, व्हाट्सएप पर आया फिरौती का मैसेज

धुरंधर का बजट
कहीं रणवीर सिंह की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर तो इसकी पीछे की वजह तो नहीं है. यह आदित्य धर निर्देशित स्पाई एक्शन थ्रिलर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. साथ ही अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे हैं. धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. इसका अनुमानित बजट 225-280 करोड़ रुपये (प्रोडक्शन और मार्केटिंग सहित) था, धुरंधर के लिए रणवीर सिंह ने करीब 50 करोड़ रुपये की फीस ली थी.

धुरंधर का प्रॉफिट
धुरंधर ने भारत में नेट कलेक्शन 894 करोड़ रुपये से ज्यादा किया जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,349 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी, रणवीर सिंह करियर की सबसे बड़ी हिट, और ऑल-टाइम टॉप हिंदी फिल्मों में चौथे स्थान पर है. प्रॉफिट के लिहाज से यह बेहद सफल रही करीब 300-400 करोड़ का मुनाफा.

रणवीर सिंह की स्टार वैल्यू
ऐसे में धुरंधर की इस जबरदस्त सफलता को फिरौती की धमकी से जोड़कर देखा जा रहा है. शायद धमकी देने वाले कथित तौर पर इसे देखकर रणवीर की कमाई और स्टार वैल्यू को टारगेट कर रहे हों. धुरंधर की सफलता ने रणवीर को और बैंकेबल स्टार बनाया हगै, लेकिन साथ ही हाई-प्रोफाइल क्राइम सिंडिकेट्स की नजर में ला दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल अभी आधाकारिक तौर पर स्टार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com