राम्या कृष्णन साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है. बाहुबली में राजमाता शिवगामी देवी के रोल ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. राम्या कृष्णन अब 55 साल की हो गई हैं और इस उम्र में वह टूटे दिलों को जोड़ने का काम करेंगी हैं. दरअसल'बानिजय एशिया' ने प्रोडक्शन हाउस ने अब एक बिल्कुल नए तमिल रियलिटी शो 'सेकंड लव' का ऐलान किया है, जो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. रियलिटी जॉनर में एक अनोखा ट्विस्ट लाते हुए, 'सेकंड लव' में ऐसे 12 सिंगल कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे जिन्होंने अपनी जिंदगी में कभी न कभी दिल टूटने और असफल रिश्तों का दर्द झेला है.
ये भी पढ़ें: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर मचने वाला है घमासान, रिलीज होंगी ये 5 फिल्में, अभी से बना लें वीकेंड का प्लान
शो में क्या होगा खास
इमोशनल बातचीत, अलग-अलग एक्टिविटीज और गहरे अनुभवों के जरिए, वे अपनी जिंदगी में दोबारा प्यार पाने की संभावना तलाशेंगे और आखिरी में फैसला करेंगे कि क्या उनके दिल को एक 'सेकंड लव' (दूसरा प्यार) मिलना चाहिए. इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, मेकर्स ने घोषणा की है कि मशहूर एक्ट्रेस राम्या कृष्णन इस शो को होस्ट करेंगी, जो कंटेस्टेंट्स के इस सफर में उनका मार्गदर्शन करेंगी. इस अनाउंसमेंट के साथ एक बेहद शानदार पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसमें राम्या कृष्णन हाथ में एक पट्टियों से बंधा हुआ दिल थामे नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में कुछ कपल्स दिखाई दे रहे हैं, जो शो की मुख्य थीम को पूरी तरह से बयां कर रहा है.
दिलचस्प फॉर्मेट
इस अनाउंसमेंट को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “एक और मौका. एक और लव स्टोरी.'सेकंड लव' बानिजय एशिया के अलग-अलग जॉनर और भाषाओं के बेहतरीन रियलिटी शोज की लिस्ट में एक और शानदार नाम जोड़ने जा रहा है. लगातार नए, दिलचस्प और दर्शकों के पसंदीदा फॉर्मेट पेश करने के लिए इस नए शो ने अभी से लोगों के बीच भारी उत्सुकता और एक्साइटमेंट पैदा कर दी है, और दर्शक प्यार के इस अनोखे सफर को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं